Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एबीआईसी रेणुकूट में मण्डलीय टेबल टेनिस व बैडमिन्टन प्रतियोगिता हुई आयोजित

Published on: 21-09-2023

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज, रेणुकूट द्वारा 67वीं मण्डलीय विद्यालयी टेबल टेनिस एवं बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन हिण्डल्को मनोरंजनालय के कल्याण मण्डपम् द्वितीय में किया गया। प्रतियोगितायें अण्डर-19 व अण्डर-14 के बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित हुई, जिसमें मिर्जापुर, सोनभद्र एवं भदोही ज़िले के लगभग 14 विद्यालयों के 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानन्द शुक्ल ने सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया।टेबल टेनिस के अण्डर-19 व अण्डर-14 बालक वर्ग में मेजबान आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज, रेणुकूट ने प्रथम स्थान तथा अदलहाट मिर्जापुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही अण्डर-19 व अण्डर-14 बालिका वर्ग में मिर्जापुर ने प्रथम एवं सोनभद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।बैडमिन्टन अण्डर-19 बालक वर्ग में भदोही प्रथम व सोनभद्र द्वितीय स्थान पर रही, जबकि बालिका वर्ग में सोनभद्र प्रथम व मिर्जापुर द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिन्टन के ही अण्डर-14 बालक एवं बालिका वर्ग, दोनों में ही मिर्जापुर प्रथम तथा भदोही द्वितीय स्थान पर रहा। टेबल टेनिस के अण्डर-19 व अण्डर-14 वर्ग में आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज, रेणुकूट के 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 11 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय विद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए किया गया। बैडमिन्टन प्रतियोगिता के अण्डर-19 व अण्डर-14 वर्ग में आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज, रेणुकूट के छः खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें तीन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय विद्यालयी बैडमिन्टन प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कल्याण मण्डपम् प्रभारी अभिषेक, मनोरंजनालय प्रभारी वेद प्रकाश व क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद तिवारी के साथ-साथ अन्य विद्यालयों से आये खेल प्रभारियों तथा निर्णायक मण्डल का सहयोग सराहनीय रहा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel