Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एससी/एसटी एक्ट: दोषी रामविलास गुप्ता को 5 वर्ष की कैद

Published on: 27-03-2024

50 हजार रूपये अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी

तीन दोषियों को एक – एक वर्ष की कैद और 16-16 हजार रूपये अर्थदंड

जेल में बिताई अवधि सजा में होगी समाहित

नौ वर्ष पूर्व दलित आदिवासी लोगों की बेरहमी से पिटाई करने का मामला

सोनभद्र। नौ वर्ष पूर्व जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित कर दलित आदिवासी लोगों की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए एससी/एसटी एक्ट के दोषी रामविलास गुप्ता को पांच वर्ष की कैद एवं 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं तीन अन्य दोषियों को दोषसिद्ध पाकर एक- एक वर्ष की कैद एवं 16- 16 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई । वहीं अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी।अभियोजन पक्ष के मुताबिक रायपुर थाना क्षेत्र के डोरिया गांव निवासी लक्ष्मीना पुत्री हरसू ने 6 मार्च 2015 को रायपुर थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि वह अनुसूचित जनजाति गौड़ बिरादरी की है। दोपहर बाद दो बजे बिरादरी में कहासुनी हो रही थी तभी लाठी डंडा लेकर रामविलास गुप्ता , राजेश कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, शंभू गुप्ता उर्फ अमरेश गुप्ता निवासीगण डोरिया, थाना रायपुर, जिला सोनभद्र आ गए , आते ही जाति सूचक शब्दों से गाली देने लगे। गाली देने से मना करने पर लाठी डंडा से मारने पीटने लगे। पूरे परिवार की बेरहमी से पिटाई कर दिया। जाते समय गाली देते हुए जान मारने की धमकी भी दी। इस तहरीर पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर मामले की विवेचना की। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान तथा पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर उपरोक्त सजा सुनाई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel