कदमा : मां बसंती देवी की प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा संपन्न

Manindar Manish

April 18, 2024

जमशेदपुर (झारखंड)। कदमा स्थित श्री श्री रंकिणी मंदिर के समीप हो रही सार्वजनिक दुर्गा पूजा शुक्रवार संध्या को नगर भ्रमण के साथ मां दुर्गा देवी प्रतिमा का आस्था और विश्वास के साथ विसर्जन किया गया। प्रतिमा विर्सजन के साथ चैती दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया।

कदमा वसंती चैती दुर्गा पूजा का यह 24 वां वर्ष है। शुक्रवार को ट्रक में प्रतिमा को विराजमान कर कदमा क्षेत्र से ढ़ाकी बाजे और बम पटाखे के साथ झूमते हुए आगे बढ़े और शती घाट तक शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने वाहन रोककर मां के पूजन दर्शन किए और अपनी सुख शांति व समृद्धि के लिए मां दुर्गा से मांगलकामना की।

प्रतिमा विसर्जन के दौरान समिति के अध्यक्ष श्री दिवाकर सिंह, राजेश शर्मा, पंकज कमल, शुभाशीष उपाध्याय, प्रकाश जायसवाल, अनिल कुमार, टिंकू, शिवलाल, लल्लू, अमृतेश, एस कार्तिक, सत्येंद्र एवं सक्रिय सदस्य मौजूद थें।