Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

कबड्डी खो-खो और वॉलीबॉल की अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता में एसजेएस गुरुबक्शगंज ब्रांच ने लहराया परचम

Published on: 10-11-2023

अतुल जौहरी मानवाधिकार मीडिया

एस.जे.एस पब्लिक स्कूल बछरावां में आयोजित हुई अंतर विद्यालयी खेल प्रतियोगिता

कक्षा-6 में खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में एस.जे.एस गुरुबक्शगंज ने मारी बाजी

कक्षा 6 बालक वर्ग कबड्डी में भी एस.जे.एस गुरुबक्शगंज रहा विजयी

कक्षा-7 की कबड्डी (बालक वर्ग) की प्रतियोगिता में एस.जे.एस गुरुबक्शगंज टीम ने जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए विजेता का स्थान किया प्राप्त

गुरुबक्शगंज (रायबरेली)। जिले का सर्वश्रेष्ठ अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा का प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान एस.जे.एस पब्लिक स्कूल बच्चों की बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक विकास और सामाजिक योग्यता के सुधार के प्रयास में सदैव अग्रसर रहा है। इस कथन की पुष्टि करते हुए एस.जे.एस पब्लिक स्कूल,बछरावां में खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों व विद्यालय प्रबंध तंत्र समिति के द्वारा संयुक्त रूप से झंडारोहण व गुब्बारों का गुच्छा हवा में उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा सिंह द्वारा अतिथि, प्रबंधक व सह प्रबंधिका का कैप पहनाकर स्वागत किया गया।

एसजेएस गुरुबक्शगंज की छात्राओं ने बछरावां ब्रांच में आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह सह प्रबंधिका डॉक्टर अनुश्री सिंह और बछरावां की प्रधानाचार्य सुधा सिंह द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में एसजेएस गुरुबक्शगंज, एसजेएस महाराजगंज, एसजेएस लालगंज और एसजेएस बछरावां के छात्राओं ने  प्रतिभाग किया।

खो खो प्रतियोगिता में कक्षा 6 की छात्राओं अदिति, श्रेया, राशि, योगिता, साक्षी, आभा, सौम्या, वर्तिका, दिव्यांशी, महिमा, गीतिका, महक ने भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 के लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में शिवेंद्र, राघवेंद्र, अभिनव, आचरण, विराट, अखंड, सुधाकर, अजीत, आलोक, आदित्य, शाश्वत, अंशुमान ने प्रतिभाग किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 7 की कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कों में सत्येंद्र, रमन, अनुराग, गौरव, कृष्ण, अस्तित्व, आर्यन, अमन, आशुतोष, आदर्श, योगेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में समृद्धि, आर्या, पूजा, वैष्णवी, आस्था, गीतिका, जान्हवी, गरिमा, मानवी ने कबड्डी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठ की स्नेहा, वंशिका, दीपिका, वर्तिका, मानवी, अनन्या, उन्नति ने वॉलीबॉल में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा आठ के ही अभ्युदय, अभिनव, दिव्यांश, अनिकेत, अनुभव, केशव, वैभव, आयुष, शिवांश, मयंक ने वॉलीबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य  प्रीति सिंह और काउंसलर आशा सिंह ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्या ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी अध्यापक- अध्यापिकाओं के साथ-साथ  छात्र- छात्राओं की भी महती भूमिका रही।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel