Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

कलेक्टर एवं एसपी ने धार्मिक स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रण करने को लेकर सभी धर्मों के सदस्यों के साथ कि बैठक

Follow

Published on: 17-12-2023

धार्मिक स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रण करने को लेकर सभी धर्मों के सदस्यों के साथ कि बैठक
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश शासन द्वारा ध्वनि प्रदूषण रोकने हेतु माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ जबलपुर द्वारा जारी आदेशों का कड़ाई से पालन कर विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं अन्य स्थानों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित एवं नियम विरुद्ध प्रयोग पर नियंत्रण कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके पालन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़ में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी एवं कलेक्टर टीकमगढ़ श्री अवधेश शर्मा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सीताराम की उपस्थिति में एवं टीकमगढ़ जिले के विभिन्न थाना/ चौकी प्रभारियों द्वारा थाना एवं चौकियों में टीकमगढ़ जिले के विभिन्न धर्मों के धर्म गुरुओं , विभिन्न धर्मों के प्रमुख व्यक्तियों, डीजे संचालकों एवं मैरिज गार्डन संचालकों की मीटिंग लेकर उन्हें ध्वनि प्रदूषण से होने वाली हानि के बारे में अवगत कराकर माननीय न्यायालय एवं शासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों की निर्धारित सीमा के बारे में जानकारी देकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निर्धारित सीमा में उपयोग करने हेतु समझाइस दी गई। उक्त के संबंध में प्रशासन के सहयोग हेतु स्वयं कई धार्मिक स्थलों के धर्मगुरुओं द्वारा लाउडस्पीकर हटाकर प्रशासन की समझाइस का पालन किया गया। उक्त कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel