Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

कांग्रेस एससी एसटी का आरक्षण छीनकर मजहब के आधार पर  बांटना चाहते हैं (लाल सिंह आर्या) — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 14-05-2024

कांग्रेस एससी एसटी का आरक्षण छीनकर मजहब के आधार पर  बांटना चाहते हैं (लाल सिंह आर्या) — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

*दलितों और वंचितों का जो अधिकार है, मोदी उसका चौकीदार है। (लाल सिंह आर्या)*

भारतीय जनता पार्टी फूलपुर लोकसभा की अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन कमला नगर सम्राट पैलेस सोरांव में आयोजित किया गया इस अवसर पर सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश के लाल सिंह आर्या ने कहा कि भाजपा ही दलितों की हितैषी पार्टी है। भाजपा डॉ अंबेडकर के सपने को साकार कर रही है। उन्होंने कहा 2017 से पहले यूपी में गुंडाराज व अराजकता का माहौल था।बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी।लोगों ने बेटियों को स्कूल जाना बंद कर दिया था। वही पीएम ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटी को बढ़ाओ के नारे को साकार कर रहे हैं।उन्होंने कहा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ और सम्मान दोनों हमारे समाज को भरपूर मिल रहा है। अब तक सपा बसपा और कांग्रेस दलितों को वोट बैंक समझते थे।उनके हित में कोई भी काम और योजनाएं लागू नहीं की। प्रधानमंत्री ने उनके जीवन से जुड़े पांच स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण में डूबी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल के घटक  नो एससी एसटी का आरक्षण छीनकर मजहब के आधार पर सिर्फ अपने वोट बैंक के लिए एक वर्ग विशेष को देना चाहते हैं लेकिन आप घबराइए नहीं आपका चौकीदार ये करने नहीं देगा क्योंकि दलित और वंचितों का जो अधिकार है मोदी उसका चौकीदार है | इसलिए अपने अधिकारों को बचाने के लिए हमें तीसरी बार 400 पार करके तीसरी बार मोदी सरकार की चौकीदारी बनानी होगीऔर इसके लिए आप अपने फूलपुर के भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल को भारी बहुमत के साथ जीताकर देश की संसद में भेजने का काम करिएगा

    इस अवसर पर फूलपुर सांसद प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने कहा कि फूलपुर लोकसभा के विकास के लिए हम संकल्प लेकर आपको विश्वास दिलाते हैं इस क्षेत्र की विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा और आप सब की सेवा के लिए समर्पित रहूंगा और हमें पूरा विश्वास है सोंराव विधानसभा फूलपुर की जीत में इतिहास रचेगा

इस अवसर अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राम चन्द्र कनौजिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत,फूलपुर लोकसभा संयोजक गुरु प्रसाद मौर्य, प्रभारी बालेन्दु मणि त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष गंगापार कविता पटेल, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, एवं निर्मला पासवान जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी,,ब्लाक प्रमुख सोंरांव  प्रदीप पासी मीडिया प्रभारी गंगा पार बृजेश त्रिपाठी ने अनुसूचित समाज के लिए मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को बताया 

सम्मेलन की अध्यक्षता एवं अतिथियों का स्वागत गंगा पार अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष आशीष भारतीया महामंत्री सूरज पासी ने किया

इस अवसर 

विष्णु देव प्रसाद, मण्डल अध्यक्ष सोंरांव कुलदीप सोनी, मण्डल अध्यक्ष बहरिया बसंत पटेल, कमलानगर भूपेंद्र सिंह ,आनंद सुदर्शन वैश्य एवं हजारों अनुसूचित समाज के लोग उपस्थित रहे

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel