Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

कांग्रेस जिला प्रभारी ने ली चुनावी बैठक, तीन कांग्रेसी विधायक रहे नदारद,

Follow

Published on: 18-03-2024

कांग्रेस जिला प्रभारी ने ली चुनावी बैठक, तीन कांग्रेसी विधायक रहे नदारद, कार्यकर्ता बोले- क्या इसी दिन के लिए हमने विधायकों को जिताया था

कांग्रेस जिला प्रभारी ने ली चुनावी बैठक, तीन कांग्रेसी विधायक रहे नदारद, कार्यकर्ता बोले- क्या इसी दिन के लिए हमने विधायकों को जिताया था

टीकमगढ़ कांग्रेश कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस के जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी की मौजूदगी में हुई बैठक में टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले के तीनों कांग्रेसी विधायक नदारद रहे। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई। दरअसल, टीकमगढ़ लोकसभा का साल 2009 में गठन हुआ था। इस सीट पर पिछले 15 सालों से भाजपा का कब्जा है। भाजपा ने इस बार लगातार चौथी बार डॉक्टर वीरेंद्र कुमार को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस हर बार प्रत्याशी बदलती चली आ रही है। कांग्रेस ने इस बार युवा चेहरे के तौर पर 43 वर्षीय पंकज अहिरवार को मैदान में उतारा है। पार्टी ने पंकज अहिरवार के नाम का चयन टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले के कांग्रेसी विधायकों की सहमति से किया है। बावजूद इसके तीनों ही विधायक अब तक मैदान में नहीं दिखाई दे रहे हैं। रविवार को जिले के प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी की मौजूदगी में बृहद बैठक का आयोजन किया गया। लेकिन इस दौरान तीनों कांग्रेसी विधायक नदारद रहे। बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस बात को लेकर खुलेआम नाराजगी जताई। इस दौरान बैठक में मौजूद जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी सहित जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि विधायकों ने पहले व्यस्तता के चलते बैठक में शामिल होने की सूचना दे दी थी। तीनों कांग्रेसी विधायक जल्द ही अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के प्रचार की कमान संभालेंगे।

कार्यकर्ताओं ने बैठक में जताई नाराजगी-

टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला, खरगापुर विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर और पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर यहां बैठक में नदारद रहे। तीनों विधायकों की अनुपस्थिति पर बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि क्या इसी दिन के लिए हम लोगों ने विधायकों के समर्थन में गांव-गांव जाकर प्रचार किया था। विधायकों की जिम्मेदारी है कि वह लोकसभा चुनाव में एक जुट होकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करें।

<

:

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel