Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

किसान मेला सह प्रादर्श प्रदर्शनी एवं नियुक्ति/चयन सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Follow

Published on: 02-07-2024

मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार श्री बादल पत्र लेख ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा

रामगढ़ (झारखंड)। छत्तरमांडू स्थित टाउन हॉल भवन रामगढ़ में मंगलवार को किसान मेला सह प्रादर्श प्रदर्शनी एवं नियुक्ति/चयन पत्र सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार श्री बादल पत्र लेख ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

वही विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विधायक रामगढ़ श्रीमती सुनीता चौधरी, माननीय विधायक बड़कागांव सुश्री अंबा प्रसाद, पूर्व विधायक रामगढ़ श्रीमती ममता देवी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुधा चौधरी, निदेशक समेती श्री विकास कुमार ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मौके पर सभी अतिथियों एवं जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में माननीय मंत्री श्री बादल पत्र लेख में सर्वप्रथम जिले के सूदूरवर्ती क्षेत्रों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए किसानों का अभिनंदन करते हुए रामगढ़ जिले में किए जा रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिले में जिस प्रकार से गोट कोऑपरेटिव परियोजना का संचालन, किसानों को विभिन्न उपकरण आदि उपलब्ध कराने के तहत कार्य किए जा रहे हैं वह सराहनीय है।

मौके पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए आवेदन देने की अपील की। मौके पर उन्होंने विगत वर्षों में राज्य सरकार द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियां के प्रति भी सभी को जानकारी दी उन्होंने किसानों के लिए झारखंड फसल राहत योजना विभिन्न परियोजना की सभी को जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी राज्य सरकार ने प्रत्येक राज्यवासी के कल्याण के लिए कार्य किया है वहीं उन्होंने बताया कि झारखंड फसल राहत योजना के तहत रामगढ़ जिले के 9621 किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिला है। मौके पर उन्होंने आने वाले समय में राज्य सरकार द्वारा किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों को लेकर भी सभी को जानकारी दी।

उनके द्वारा जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा विभिन्न स्तरों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए किया जा रहे कार्यों की भी सराहना की गई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार का निर्णय है कि ग्राम स्तर पर लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने शिविरों का आयोजन सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक, रामगढ़ श्रीमती सुनीता चौधरी ने सभी किसानों का जोहार करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति सभी को जानकारी दी। वहीं उन्होंने सभी से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने स्वयं एवं अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम माननीय मंत्री श्री बादल पत्रलेख का अपना कीमती समय निकालकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया। मौके पर उपायुक्त ने उपस्थित सभी किसानों को जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा डीएमएफटी के माध्यम से संचालित की जा रही गोट बैंक परियोजना की पूरी रूपरेखा की जानकारी दी।

मौके पर उन्होंने सभी से गोट बैंक परियोजना के साथ-साथ सरकार की अन्य योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित होने की अपील की। मौके पर उन्होंने जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा विभिन्न स्तरों पर की जा रही नियुक्ति को लेकर भी सभी को जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री श्री बादल पत्र लेख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के द्वारा किसानों के विकास को लेकर कुल 20 योजनाओं में 18 करोड़ 17 लाख 42 हज़ार 285 रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया वही उनके द्वारा जिला स्तर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़ एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा रामगढ़ में विभिन्न पदों पर नियुक्त किए गए कुल 18 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री एवं अन्य अतिथियों के द्वारा विभिन्न कार्यालयों एवं किसानों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर लगाए गए प्रदर्शनी की सराहना की गयी एवं ज्यादा से ज्यादा आम जनों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु उठाए जाने वाले कदमों को लेकर किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी सभी को आवश्यक जानकारियां दी गयी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel