Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

कृषि, शिक्षा, रोजगार को पर्याप्त अवसर पैदा करने वाला बजट: राधेश्याम कमलापुरी!

Published on: 23-07-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

कृषि, शिक्षा, रोजगार को पर्याप्त अवसर पैदा करने वाला बजट: राधेश्याम कमलापुरी!

बस्ती। भाजपा किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश संगठन मंत्री राधेश्याम कमलापुरी ने मोदी सरकार 3 के इस बजट में कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में सभी के लिए पर्याप्त अवसर पैदा करने के लिए 9 प्राथमिकताओं पर निरंतर प्रयास करने की है। कृषि में उत्पादकता और लचील, रोजगार और कौशल समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय, विनिर्माण और सेवाएँ, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा- बुनियादी ढांचा, नवाचार, अनुसंधान और विकास, अगली पीढ़ी के सुधार को ध्यान में रखकर बजट पेश किया गया है। श्री कमलापुरी ने कहा कि कृषि, शिक्षा और रोजगार क्षेत्र को अकेले 3 लाख करोड़ का बजट मिलना इस बात को दर्शाता है की कृषि, शिक्षा और रोजगार क्षेत्र को विशेष वरीयता में रखा गया है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने से जहां खेतों को रसायन मुक्त करते हुए उर्वरा शक्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी, साथ ही दलहन और तिलहन के लिए विशेष योजना से इनके बढ़ते दामों को कम करने और उपलब्धता बढ़ाने में मजबूती मिलेगी। जिस प्रकार सब्जी उत्पादन और सप्लाई चैन क्लस्टर बनाया जाना तय किया गया है अगर इसका विशेष ध्यान रखते हुए उन क्षेत्रों के किसानों से जो उत्पादन तो कर लेते हैं पर बाजार न मिलने के कारण उनका सही मूल्य नही मिल पाता ऐसे में उनको यदि बाजार उपलब्ध करा दिया जाए तो किसानों का हौसला बढ़ेगा साथ ही उनकी आय भी बढ़ेगी। एमएसएमई के ऋण जोखिमों की पूलिंग के आधार पर संचालन से लाभ मिलेगा क्योंकि जहां उद्यमी जोखिम पाल कर कारोबार तो करना चाहता है पर बैंक जोखिम नही लेना चाहते ऐसे में बैंक ऋण देने से बहुत कतराते हैं ऐसे में गारंटी कवर की पृथक स्व-वित्त गारंटी निधि का लाभ रोजगार बढ़ाने में मदद कर सकता है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel