Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने मंदिरों पर चलाया स्वच्छता अभियान, भाजपा युवा मोर्चा ने मंडल स्तर पर उठाई झाड़ू

Follow

Published on: 21-01-2024

केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने मंदिरों पर चलाया स्वच्छता अभियान, भाजपा युवा मोर्चा ने मंडल स्तर पर उठाई झाड़ू। आज केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार द्वारा अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान स्वच्छता तीर्थ अभियान के तहत जिले के विभिन्न मंदिरों पपौरा जी,सिक्ख गुरुद्वारा, संत रविदास मंदिर , वाल्मीकि मंदिर व सिंधी धर्मशाला पर स्वच्छता अभियान चलाया किया, सिंधी धर्मशाला स्थित भगवान झूलेलाल को फूल माला अर्पण कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश दिया, जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अयोध्या में भव्य भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है, देशभर में उत्साह का माहौल है , विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोग अपनी खुशी जाहिर कर रहे है, अन्य देशों ने भी इस मौके पर डाक टिकट जारी किया है, यह हमारी भारतीय संस्कृति का प्रतीक है जिसे हर पंथ व हर वर्ग के व्यक्ति को मनाना चाहिए। स्वच्छता अभियान में उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, वरिष्ठ भाजपाई नेता विवेक चतुर्वेदी, अनुराग वर्मा, प्रतेंद्र सिंधई, मनोज देवलिया, प्रफुल्ल द्विवेदी,नरेश तिवारी व बट्टू राजा तथा प्रशासनिक अधिकारियों में एडीएम पी एस चौहान व तहसीलदार गोविंद सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अयोध्या में भगवान राम के विराजमान होने पर जिला अध्यक्ष इंजी.अभय प्रताप सिंह यादव के निर्देशन व अध्यक्षता में जिले के सभी 13 मंडलों पर प्रत्येक मंडल के 5 मंदिरो पर स्वच्छता अभियान चलाकर हनुमान चालीसा पाठ किया गया, जिसमें जिला कार्यक्रम प्रभारी स्वप्निल तिवारी रहे। मंडल स्तर पर होने वाले स्वच्छता अभियान का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अशोक मैडी राय, संदीप पटेरिया, रामनरेश यादव, कपिल नामदेव, बृजेंद्र लोधी, चंद्रेश रैकवार, अमर यादव, कृष्णकांत तिवारी , भूपेंद्र गुप्ता, ऋषि सिंह, अमर खर्द, आकाश यादव व शैलेंद्र घोष ने किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel