Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

केंद्रीय विद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन समारोह-2024 का हुआ भव्य आयोजन

Published on: 24-02-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर (सोनभद्र)। केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर में 24 फरवरी 2024 को पूर्व छात्र सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय में पधारे पूर्व छात्रों- श्रीमती विजया(प्रोफेसर), अरुण कुमार (वाइस प्रेसिडेंट, एचपीसीएल), विनीत (एच आर मैनेजर),श्रीमती रमा(जी एम- जीएमआर एयर पोर्ट), संजय (विजनस मैन), प्रवीण (विजनस मैन), अजय (विजनस मैन), श्रीमती माधवी (वरिष्ठ प्राध्यापक), श्रीमती वंदना, श्रीमती मोहिनी, अजय, अमरदीप (विजनस मैन), श्रीमती शालिनी (वरिष्ठ प्राध्यापक गणित), श्रीमती ममता, श्रीमती अनीता इत्यादि को विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रीति शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

तदुपरान्त विद्यालय के छात्राओं ने मनमोहक स्वागत गीत एवं विद्यालय गीत गाकर सभा में उपस्थित सभी आगंतुकों का मन का आह्लादित किया। तत्पश्चात श्रीमती विजया ने छात्रों को जीवन में सदैव कठिन मेहनत करके आगे बढ़ने की सीख दी तथा सदा दयावान बनने पर बल दिया। अरुण कुमार विद्यालय के छात्रों को गणित विषय केवल पढ़ करके नहीं बल्कि बारंबार प्रैक्टिस के द्वारा सीखने पर बल देने की बात कही। साथ ही साथ जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर सदैव आगे बढ़ने की सीख दी गई। संजय ने केंद्रीय विद्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की तथा उसे अनुपम बतलाया। श्रीमती रमा मीसेडो ने छात्रों का ध्यान केन्द्रीय विद्यालय में होने वाले खेल गतिविधियों की ओर आकर्षित किया तथा खेल हमारे जीवन का प्रमुख हिस्सा है,इसे हमें अवश्य जीवन में उतारना चाहिए। इससे हमारा मन मस्तिष्क तरो ताज़ा होता है।

अंत में विद्यालय के आगंतुक पूर्व छात्रों के द्वारा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रीति शर्मा को अंग वस्त्र व टोकन ऑफ गिफ्ट प्रदत्त कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रीति शर्मा ने अपने संबोधन भाषण में विद्यालय में पढ़ चुके पूर्व छात्रों को ब्रांड एंबेसडर बतलाया। उन्होंने कहा कि ये लोग विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर हमारा गौरव बढ़ा रहे हैं जिसका लाभ वर्तमान छात्रों को भविष्य में अपना चरित्र निर्माण करने प्राप्त होगा। मंच संचालन का उत्तरदायित्व श्री रतन सिंह (प्राध्यापक-अंग्रेजी) के द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के मृत्युंजय सिंह रवि प्रकाश, डॉ ब्रजेश सिंह यादव, एम के सिंह, श्रीमती पिंकी शाह, ए के पांडे, अरविंद सिंह, राम भरत, ओपी सिंह, कर्नल शुक्ला इत्यादि शिक्षकगण उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel