Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर में की गयी माँ सरस्वती की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

Published on: 14-02-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। बुधवार को वसंत पंचमी के पावन अवसर पर केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर के प्रांगण में माँ सरस्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विद्यालय के भूतपूर्व नामित अध्यक्ष ए.के. सिंह (जी.एम. ऑपरेशन) एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रीति शर्मा के कर कमलों द्वारा की गई।कार्यक्रम के आरंभ में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के पश्चात प्रतिमा का अनावरण किया गया तत्पश्चात हवन का आयोजन किया गया।

जिसमें उपस्थित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों तथा आमंत्रित आगंतुकों के द्वारा आहुतियां दी गयी एवं माँ सरस्वती से विद्यालय एवं जन कल्याण के हेतु प्रार्थना की गई।पूजा- अर्चना एवं हवन के पश्चात प्रसाद वितरण एवं प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ शक्तिनगर के प्रभारी निदेशक डॉ प्रदीप कुमार यादव, असिस्टेंट प्रो. डॉ मानिक चंद पांडे, केंद्रीय विद्यालय रिहंद नगर के प्राचार्य

लालसा प्रसाद एवं स्नातकोत्तर शिक्षक अर्थशास्त्र अनुराग प्रकाश, विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शक्तिनगर के प्राचार्य नरेंद्र भूषण शुक्ल, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य जटाशंकर, केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर के वरिष्ठ शिक्षक मृत्युंजय सिंह, मनोज कुमार सिंह, श्रीमती गीता गिरी, श्रीमती पिंकी शाह सहित विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel