Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर में वार्षिक खेलकूद समारोह का हुआ भव्य आयोजन

Published on: 17-02-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर में 17 फरवरी 2024 को सत्र 2023-24 का वार्षिक खेलकूद समारोह का बड़े धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति शर्मा (प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर) थीं।

विद्यालय स्काउट गाइड की कलर पार्टी के द्वारा मुख्य अतिथि का विद्यालय प्रांगण में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रीति शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

विद्यालय के छात्रों ने अतिथि के सम्मान में एक मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया एवम मधुर सरस्वती वंदना द्वारा कार्यक्रम का आगाज़ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के नेशनल खिलाड़ी अतींद्र वत्सल व प्रशांत भारती ने मशाल-दौड़ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया। उक्त अवसर पर विद्यार्थियों ने दौड़, ऊंची कूद, शॉट पुट, रिले रेस एवम टग ऑफ वार इत्यादि प्रतियोगिता में भाग लेकर अत्यंत हर्षित हुए।

विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों, अध्यापकों एवं आमंत्रित सुधिजनों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रीति शर्मा ने वार्षिक खेलकूद समारोह में सम्मिलित होनेवाले होनहार छात्रों को अपने कर कमलों द्वारा पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा चहुंमुखी उन्नति की दिशा में विद्यार्थियो को बढ़ने की प्रेरणा दी।

विद्यालय ज्ञान का मंदिर है जहां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारा और विकसित किया जाता है। अतएव हम सबका कर्तव्य बनता है कि बच्चों को उत्तम शिक्षा देने के साथ साथ उनके सर्वांगीण विकास पर सदैव ध्यान दें।

धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक मृत्युंजय सिंह द्वारा दिया गया। तदुपरान्त कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन रतन सिंह पीजीटी अंग्रेजी के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त कर्मचारीगण- रवि प्रकाश, बी एस यादव, श्रीमती पिंकी शाह, जी एन पाठक, अभिनव त्रिपाठी, वाग्मिता सिंह, श्रीमती गीता गिरी, पवन सिंह रवीन्द्र शुक्ला, साहिल सिंह, आयुष त्रिपाठी आंचल कुमारी, शिवकुमार, नीलेश कौल, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार, कुमारी आशा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel