Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

केन्द्रीय विद्यालय, टीकमगढ़ में यातायात पुलिस द्वारा आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम

Follow

Published on: 05-02-2024

केन्द्रीय विद्यालय, टीकमगढ़ में यातायात पुलिस द्वारा आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी के दिशा-निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम के मार्गदर्शन में थाना यातायात पुलिस द्वारा टीकमगढ़ मैं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी तारतम्य में आज दिनांक 05.02.24 को केन्द्रीय विद्यालय, टीकमगढ़ में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़, श्री रोहित काशवानी द्वारा स्वयं छात्र-छात्राओं को सम्बोधित कर यातायात-नियम / सड़क-सुरक्षा, सायबर-क्राइम / सायबर-सुरक्षा, बालक/बालिकाओं के प्रति घटित होने वाले अपराध एवं बचाव के संबंध में अवगत कराया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए जाकर उनकी शंकाओं का समाधान किया।थाना प्रभारी यातायात र.नि. श्री कैलाश कुमार पटैल द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को सड़क-सुरक्षा एवं यातायात-नियमों के विषय में “ट्रैफिक-अल्फाबैट्स” प्रेजेन्टेशन के माध्यम से अवगत कराया। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने एवं उनके माता-पिता, परिवारजनों को यातायात नियम का पालन करने के सम्बन्ध में आग्रह करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। यातायात सूबेदार श्रीमती आर्या पाराशर द्वारा विद्यार्थियों को बालक/बालिकाओं के प्रति घटित होने वाले अपराधों के सम्बन्ध में “गुड-टच एवं बैड-टच” डिमोन्ट्रेशन के माध्यम से आवश्यक जानकारी देकर सावधानियों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में यातायात पुलिस द्वारा जन-जागरुकता हेतु पैम्फलेट्स भी वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालयों में अध्यनरत् छात्र-छात्राएँ, प्राचार्य महोदया, शिक्षकगण एवं यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। टीकमगढ़ पुलिस वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध करती है।
टीकमगढ़ पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel