Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

केन्द्रीय विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह-2024 का हुआ भव्य आयोजन

Published on: 26-01-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर में दिनांक 26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार प्रात: 8:00 बजे: 75वें गणतंत्र दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि ‘श्रीमती प्रीति शर्मा’ तथा विद्यालय की कर्मठ कर्मचारी ‘श्रीमती शीला एवं श्रीमती एलिशा’ के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने तिरंगे को सलामी दी तथा एक साथ राष्ट्रगान गाया। शिव कुमार एवं सुश्री आंचल ने मंच संभाला और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। संगीत शिक्षक ‘बलराम मिश्रा’ के दिशानिर्देशन में माध्यमिक वर्ग की छात्राओं ने भावविभोरक ‘झंडा गीत’ प्रस्तुत किया। तत्पश्चात विद्यालय कैप्टन कक्षा 12वीं विज्ञान के छात्र ‘विशाल यादव’ के द्वारा देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ओज और देशप्रेम के भाव से परिपूर्ण कविता पाठ किया गया। तत्पश्चात कक्षा 12 वीं की छात्रा क्वीना के द्वारा शास्त्रीय नृत्य एवं विद्यालय के माध्यामिक वर्ग की छात्रा सोनिया ने ‘देश रंगीला- रंगीला…’ गीत पर मनमोहक एकल नृत्य किया।

इसके उपरांत माध्यामिक वर्ग की छात्राओं ने सुंदर समूह गीत प्रस्तुत किया। तदुपरांत सामाजिक विज्ञान शिक्षक जी.एन. पाठक ने गणतंत्र दिवस की महत्ता, इतिहास और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत अपने सारगर्भित विचार सभी से साझा किये। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर विद्यालय में ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता प्राथमिक एवं माध्यमिक वर्ग के लिए (विषय- देश के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी) आयोजित हुई। इसके उपरांत प्राचार्य महोदया ने संपूर्ण विद्यालय को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी एवं छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एम सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी लोगों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel