Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

केन्द्रीय विद्यालय शक्तिनगर में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया भव्य आयोजन

Published on: 15-08-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर में 15 अगस्त 2024 को 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रवि कुमार शुक्ला शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ़ इन्डिया एनटीपीसी शक्तिनगर ने मंच की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के कर कमलों से देश के गौरव राष्ट्रीय ध्वज को फहरा कर राष्ट्रगान के साथ हुआ।

तत्पश्चात समवेत स्वर में झंडा गीत ने समस्त प्रांगण को ‘झंडा ऊँचा रहे हमारा’… के स्वर ने गुंजायमान कर दिया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि हमें अपने भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए और देश के प्रति सम्मान की ह्रदय से अनुभूति करनी चाहिए और आजादी के सही अर्थ को समझते हुए राष्ट्र के सम्मान को बढ़ाने में सदैव अपना योगदान देने के लिए तत्पर रहना चाहिए।

विद्यालय प्राचार्य श्रीमती प्रीति शर्मा ने अपने वक्तव्य में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने के साथ-साथ छात्रों में देशभक्ति,अनुशासन व जीवन कौशल की श्रेष्ठता की बात कही;जिससे समस्त छात्र-छात्राएं भविष्य में अपने देश की गौरवशाली परम्परा को विकसित कर सकें। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संगीत शिक्षक बलराम मिश्र व कुशल शिक्षिका गण के नेतृत्व में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जिसमें नृत्य,गीत शामिल थे। विद्यालय के प्राथमिक संभाग के बच्चों द्वारा ‘आरम्भ है प्रचण्ड’ गीत पर नृत्य प्रस्तुति कर देशभक्ति का परिचय दिया गया।

विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व स्काउट,गाइड के प्रदर्शन द्वारा छात्र-छात्राओं की देशभक्ति व उत्साह दर्शनीय था।इस अवसर पर स्नातकोत्तर शिक्षक (अर्थशास्त्र) अजय कुमार पाण्डेय द्वारा प्रभावशाली भाषण दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन, स्नातकोत्तर शिक्षक (जीव विज्ञान) मृत्युंजय सिंह के द्वारा किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के इस आयोजन को सफल बनाने में समस्त विद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग रहा |

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel