Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

केन्द्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस व हीरक जयंती समारोह का हुआ भव्य आयोजन

Published on: 15-12-2023

केन्द्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस व हीरक जयंती समारोह का हुआ भव्य आयोजन

शक्तिनगर(सोनभद्र)। केन्द्रीय विद्यालय शक्तिनगर सोनभद्र के प्रांगण में दिनांक 15 दिसंबर 2023 को प्रत्येक वर्ष की भांति 15 दिसम्बर को केन्द्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस व हीरक जयंती तथा दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह को हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।

उक्त अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ओम प्रकाश, (वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन एनटीपीसी शक्तिनगर), विशिष्ठ अतिथि मानिकचन्द पान्डेय (असिस्टेंट प्रोफेसर, म. गां. काशी विद्यापीठ एनटीपीसी

परिसर) एवं विद्यालय की प्राचार्या प्रीति शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उक्त अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या प्रीति शर्मा ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं तथा शिक्षा के नवाचार क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय संगठन को अग्रणी संस्था के रुप में बताया।

उन्होंने कहा कि 1963 में स्थापना के बाद अब तक विश्व में 1253 विद्यालयों के माध्यम से केन्द्रीय विद्यालय संगठन अपनी उच्च सेवाएं निरंतर दे रहा है।

साथ ही साथ विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गये समस्त कार्यक्रम उत्साहवर्धक रहा।

कक्षा 8वीं की छात्रा ज्योति कुमारी एवं प्रतीक्षा राय ने अपने भाषण में संगठन के इतिहास एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि डॉ. ओम प्रकाश ने विद्यार्थी जीवन को अनमोल बताते हुए शिक्षा के इस पवित्र मन्दिर के यथार्थ को भलीभांति समझने पर बल दिया तथा जीवन में सदैव अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

साथ ही उन्होंने छात्रों द्वारा बनाए गए परियोजना कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

वरिष्ठ अतिथि डॉ. माणिकचंद पाण्डेय ने छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरुक रहकर बेहतर शिक्षा प्राप्त करके जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

समारोह के समापन पर वरिष्ठ शिक्षक रवि प्रकाश ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मंच संचालन का उत्तरदायित्व रतन सिंह (पीजीटी-अंग्रेजी) एवं शिव कुमार (प्रा.शिक्षक) द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के अन्य सभी शिक्षकगण उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel