Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई घटना का विरोध में जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने किया प्रदर्शनटीकमगढ़।

Follow

Published on: 13-08-2024

कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई घटना का विरोध में जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने किया प्रदर्शन
टीकमगढ़।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की घटना से पूरे देश में विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ के सभी डॉक्टरों ने एकजुट होकर विरोध जताया है। मंगलवार शाम 5 बजे पश्चिम बंगाल की घटना पर निंदा की। इसके बाद 2 मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजली भी दी। मरीजों को परेशानी न हो और इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित न हो इसके लिए डॉक्टरों ने काम बंद नहीं किया। डॉक्टर्स एसोसिएशन के आव्हान पर किए गए विरोध प्रदर्शन में डॉक्टर्स, नर्स एवं अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा। इस मौके पर डॉ. आभा सिंह ने कहा कि शासन का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा है, लेकिन जब बेटी पढऩे की जगह सुरक्षित नहीं है तो फिर कैसे बेटी को पढऩे के लिए आगे बढ़ाए। बेटियां जब पढ़ाई के स्थान पर सुरक्षित नहीं है तो हम कैसे बेटियों के योगदान को आगे बढ़ा पाएंगे। दूसरों की जान बचाने के लिए टे्रनी डॉक्टर तैयारी कर रही थी, उन्होंने कहा इस घटना से हम सभी डॉक्टर भी डरे हुए है। डॉ. दीपक ओझा ने कहा कि कलकत्ता की घटना में श्रद्धांजली दी गई। ऐसी घटनाएं दुहराई न जाए इसके लिए प्रदर्शन किया गया। प्रशासन से भी मांग है कि डॉक्टरों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पहल की जाए, अस्पताल में भी बिना अनुमति के घूमने वालों पर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला, डॉ. डीएस भदौरिया, डॉ. अमित चौधरी, डॉ. एचबी बडग़ईया, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. योगेश यादव, डॉ. जगदीश प्रजापति, डॉ. रश्मि जैन, डॉ. मेघा खरे, डॉ. परबीन खान, डॉ. अंकिता सहित कई डॉक्टर मौजूद थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel