Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

क्राइम सीरियल देखकर रची हत्या की साजिश

Follow

Published on: 01-07-2024

नाबालिक की हत्या के अज्ञात आरोपी का खुलासा ऑनलाइन जुए की लत ने युवक को बनाया हत्यारा

घटना का विवरण- दिनांक 26.6.24 को थाना देहात में सूचना प्राप्त हुई कि थाना देहात अंर्तगत कारी रोड पर आलमपुर गांव के पास तलैया में एक छोटी बच्ची का शव पड़ा हुआ है उक्त सूचना पर तत्काल देहात थाना पुलिस के द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर तलैया से शव निकाला, शव की पहचान आभ्या कुशवाहा पुत्री अरविंद कुशवाहा उम्र 5 साल निवासी ग्राम आलमपुरा थाना देहात की होना पाया गया, शव के सर में मृत्यु कारित चोटें होना पाए जाने पर तत्काल थाना देहात में अपराध क्रमांक 242/24 धारा 302, 201 ताहि. का कायम किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश- उक्त घटना को पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा गंभीरता से लेते हुए उक्त अज्ञात हत्या आरोपी का खुलासा कर गिरफ्तार करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक रवि गुप्ता एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आनंद राज के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम, एफएसएल टीम, साइबर टीम द्वारा कड़ी मेहनत एवं लगन से कार्य करते हुए हत्या के अज्ञात आरोपी का खुलासा कर आरोपी अभिषेक कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया।

घटना का कारण आरोपी द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिंग साइट पर रुपए हार जाने एवं उसपर लाखों रुपए कर्ज हो जाने से आरोपी द्वारा अपहरण कर हत्या करने की साजिश रची गई ताकि फिरौती में लाखों रुपए मांग सके।

तरीका ए वारदात आरोपी द्वारा गांव में बच्ची को अकेला पाकर टाफी का लालच देकर उसे अपनी दुकान में बुलाकर, उसका मुंह दबा दिया और अपने हाथ के कड़े से उसके सर पर वार कर हत्या कर दि, फिर बच्ची को एक बोरी में डालकर अपनी मोटरसाइकिल से गांव के पास के तालाब में फेंक दिया।

आरोपी का विवरण-अभिषेक पिता अशोक कुशवाहा उम्र 18 साल निवासी ग्राम आलमपुरा थाना देहात जिला टीकमगढ

सराहनीय योगदान सराहनीय योगदान उक्त अज्ञात हत्या का खुलासा एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय, निरीक्षक रवि गुप्ता, निरीक्षक आनंद राज, उप निरीक्षक नीतू खटीक, उप निरीक्षक मनोज द्विवेदी, उप निरीक्षक रघुराज सिंह, उप निरीक्षक मयंक नगायच, सहायक उप निरीक्षक रेवाराम, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक- रज्जन रैकवार, अनिल शर्मा, तरवेज अली, रहमान खान, शैलेंद्र चौधरी, मोईन खान, रघुराज, अजय, शकील, आरक्षक अवनीश, अरबाज, मनोज, कपिल महिला आरक्षक ज्योति यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel