Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

क्रेसर संचालकों की मनमानी की मार झेल रहा किसानउड़ती धूल से फसलों को नुकसान, विस्फोट से दहलते मकानों में आ रहीं दरारें

Follow

Published on: 22-05-2024

क्रेसर संचालकों की मनमानी की मार झेल रहा किसान
उड़ती धूल से फसलों को नुकसान, विस्फोट से दहलते मकानों में आ रहीं दरारें
टीकमगढ़। साहब रगदा के मारे मरे जा रये। फसलें बर्बाद हो गई। लरका बिटिया बैरे होन लगे। बम से फूटत रोज, कोऊ सुनवे बाये नईयां। जीसें कओ सो बेई नई सुनत। कीनों जाएं किते मर जाएं। खेतन पै देखों सो रगदा की चादर सी तनी धरी। जिले के किसान शासन द्वारा निर्धारित नियमों को दरकिरान करके संचालित हाने बाले स्टोन क्रेसर से होने वाले प्रदूषण और धूल आदि से परेशान है। जिले में संचालित इन स्टोन क्रेसरों के नजदीक निवासरत किसानो द्वारा बढ़ते प्रदूषण और धांधली पर अंकुश लगाए जाने की मांग कई बार की जा चुकी है। जिला कलेक्टर सहित खनिज विभाग के आला अधिकारी इन स्टोन के्रसरों द्वारा बढ़ते प्रदूषण के विषय पर चुप्पी साधे हुए हैं। गौरतलब है कि जिले में संचालित 106 स्टोन क्रेसरों को प्रशासन ने खुली छूट दे रखी है। किसी भी स्टोन क्रेसर संचालक द्वारा शासन द्वारा निर्धारित किए गए नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम नचनवारा, अस्तौन समेत आधा दर्जन गांवों में पत्रकारों के दल ने क्रेसरों के संचालन का अध्ययन किया तो प्रशासन की लापरवाही स्पष्टï रुप से दिखाई दी, प्रशासन को यह क्यों नहीं दिखाई दे रहा यह बात समझ से परे है। इन ग्रामों में संचालित स्टोन क्रेसरों का कहर किसानों पर बरप रहा है। यहां निवासरत परिवारों के बच्चों पर ब्लास्टिंग का असर पड़ रहा है। कई गरीबों के मकानों की दीवारे दरकने लगी हैं। गरीब किसानों की निकलती सिसकारियों के बाद भी खनिज अधिकारी बेपरवाह बनें हुए हैं। बर्बाद होती फसलें और दरकते मकानों के बाद भी खनिज माफियाओं पर हाथ डालने से अधिकारी कतराते आ रहे हैं। हजारों-लाखों रूपए की राजस्व हानि के बाद भी खनिज अधिकारी क्रेसर संचालकों को पनाह देते आ रहे हैं। सुविधा शुल्क के प्रभाव में प्रशासन खनिज माफियाओं के आगे घुटने टेकता नजर आने लगा है। ग्राम नचनवारा में संचालित क्रेसरों के मालिकों की मनमानी और अधिकारियों की चुप्पी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।

बॉक्स
लीज से अधिक जमीन पर किया कब्जा
फसलों पर तनी धूल की चादर देखकर यह स्पष्ट हो जाएगा कि यहां के किसानों की जिदगी से किस कदर खिलवाड़ किया जा रहा है। क्रेसर पर होने वाली ब्लास्टिंग के कारण अनेक गरीबों के मकान तबाह हो चुके है। यहां संचालित न्यू स्टोन क्रेसर, आसुतोष स्टोन क्रेसर एवं एबीएस स्टोन क्रेसर के मालिकों ने लीज से अधिक जमीन पर कब्जा कर रखा है। बताया गया है कि प्रशासन की मौन स्वीकृति के कारण क्रेसर मालिकों ने निर्धारित मापदण्ड से अधिक खुदाई कर डाली है और किसानों के मकान और खेतों को बर्बाद कर रखा है। क्रेसर से उडऩे वाली डस्ट ने अनेक युवाओं का जीवन बर्बादी के कगार पर ला दिया है।

बॉक्स
शासन द्वारा निर्धारित नियम और निर्देश ताक पर
जिले के अधिकांश क्रेशर संचालकों द्वारा शासन द्वारा निर्धारित किए गए नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। नियमानुसार डस्ट को बाहर जाने से रोकने के लिए क्रेशर संचालकों को खनन क्षेत्र के तीन ओर बड़ी दीवार बनाने के निर्देश है। पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से सघन पौधरोपण क्षेत्र में किया जाना अनिवार्य है। नियम के तहत स्टोन क्रेशर में सिंचाई के लिये खनन क्षेत्र के चारो ओर फब्बारे लगाना ओर उन्हे चलाना अनिवार्य है, जिससे डस्ट न उड़े, लेकिन जिले भर में संचालित क्रेशरों में अधिकांश नियमों की अनदेखी की जा रही है।

इनका कहना है-
आपके द्वारा इस विषय में मुझे अवगत कराया गया है कि आपके जिले में स्टोन क्रेसर संचालकों द्वारा नियमों का पालन ना करते हुए प्रदूषण की रोकथाम के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे है। आपकी जानकारी के आधार पर में स्वयं जाकर आपके जिले में संचालित स्टोन के्रसरों की जांच पड़ताल करुंगा और यदि जानकारी सही पाई गई तो गैर जिम्मेदार स्टोन के्रसर संचालकों के विरुद्घ कार्यवाही की जाएगी।
सतीष कुमार चौकसे, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सागर

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel