Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर),एनटीपीसी लिमिटेड ने एनटीपीसी सिंगरौली का किया दौरा

Published on: 06-02-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर), एन श्रीनिवासा राव ने दिनांक 06 फरवरी 2024 को एनटीपीसी सिंगरौली विद्युत गृह के पुराने सेंट्रल स्टोर, स्टेज-1 ट्रैक हॉपर, स्टेज-2 एफ.जी.डी., न्यू पी.ई.बी., यूनिट 1 व 6 कंट्रोल रूम, स्टील यार्ड का दौरा किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक का यूनियन एवं एसोशिएशन के साथ भी बैठक का आयोजन हुआ जिसमें उन्होने यूनियन एवं एसोशिएशन के बहुमूल्य सुझावों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने एक उच्च स्तरीय बैठक में विद्युत गृह के कामकाज की गहन समीक्षा करते हुए भारत सरकार की विद्युत प्राथमिकताओं के अनुसार गुणात्मक भावी कार्य योजना के संबंध में उचित दिशा-निर्देश भी दिए।

एन श्रीनिवासा राव ने कहा कि एनटीपीसी लिमिटेड कर्मचारियों के कल्याण के लिए सभी सक्रिय कदम उठा रही है एवं उन्होंने अपने संबोधन में एनटीपीसी लिमिटेड के प्रमुख एजेंडे पर भी प्रकाश डाला। यहीं दूसरी तरफ श्रीमती विजया राव अध्यक्षा, उत्तरा क्लब, लखनऊ ने भी टाइनी टॉट्स, वनिता समाज, बाल भवन तथा वनिता समाज द्वारा संचालित क्रेच तथा वनिता रसोईं में भी पदार्पण कर उसका जायज़ा लिया। इसी कड़ी में क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ने एनटीपीसी सिंगरौली के सीएसआर विभाग द्वारा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय ग्रामीण खेलकुद के कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया।

इसी कड़ी में एन श्रीनिवासा राव, श्रीमती विजया राव (माननीया अध्यक्षा, उत्तरा क्लब, लखनऊ), राजीव अकोटकर (परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली), श्रीमती पीयूषा अकोटकर (अध्यक्षा, वनिता समाज) द्वारा एनटीपीसी सिंगरौली के अतिथि गृह के प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के महाप्रबंधकगण, यूनियन एवं एसोशिएशन के पदाधिकारीगण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel