Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

क्षेत्रीय ज्ञान विज्ञान मेले में सरस्वती शिशु मंदिर ककरी के भैया बहिनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Published on: 17-10-2023

सोनभद्र। एन.सी.एल ककरी परियोजना के आवासीय परिषद में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर ककरी में मंगलवार को वंदना सभा में विद्यालय के व्यवस्थापक राजदीप सिंह तथा सह व्यवस्थापक एवं बी.एम.एस के क्षेत्रीय महामंत्री मनोज कुमार सिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार द्विवेदी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर पुष्पार्चन किया I

मां की वंदना के पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आए हुए अतिथियों का परिचय कराया तथा बताया कि विद्यालय के भैया सिलांस और बहन अनुष्का ने विज्ञान प्रदर्श में प्रथम स्थान एवं बहन आस्था दुबे ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया साथ ही साथ विद्यालय की आचार्या बहन स्वस्ति पांडे ने संस्कृति पत्रवाचन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का सम्मान बढ़ाया I

उक्त प्रतियोगिता “ज्ञान विज्ञान मेला” के नाम से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विवेकानंद नगर सुल्तानपुर में आयोजित की गई थी।जिसमें प्रशासनिक दृष्टि से 49 जिलों के भैया -बहनों एवं आचार्य बंधु भगिनी ने प्रतिभाग किया था I

ज्ञातव्य हो कि उक्त प्रतियोगिता के पहले जिले स्तर पर फिर प्रान्त स्तर पर जिसमें 12 जिले होते हैं, उसके बाद क्षेत्र स्तर पर जिसमें 49 जिले होते हैं। विद्यालय के व्यवस्थापक एवं सह व्यवस्थापक तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से विजेता भैया-बहनों तथा आचार्या बहन को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इसके साथ में ज्ञान विज्ञान की प्रशिक्षिका बहन अंजना तिवारी को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के व्यवस्थापक एवं सह व्यवस्थापक ने सभी भैया-बहनों को शुभकामनाएं प्रदान की तथा प्रधानाचार्य ने आये हुए अतिथियों का विद्यालय परिवार की तरफ से आभार ज्ञापित किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel