Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन तथा परिवहन पर की गई कार्यवाही

Follow

Published on: 13-02-2024

खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन तथा परिवहन पर की गई कार्यवाही

कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के निर्देशों के पालन मेंखनिज विभाग टीकमगढ़ द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन तथा परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमले द्वारा आज गोपनीय तरीके से दिगौडा के आसपास आकस्मिक जांच की गई जिसमें एक ट्रैक्टर ट्राली फार्मट्रेक को खनिज बोल्डर का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया।
कार्यवाही के दौरान वाहन चालक शिवराज पिता जब्लू कुशवाहा निवासी धामना द्वारा बताया गया कि उक्त ट्रैक्टर के मालिक शीलेंद्र राजा बुंदेला निवासी धामना है। वाहन चालक द्वारा मौके पर कोई अभिवाहन पास प्रस्तुत नहीं किया गया। वाहन को सहायक खनिज अधिकारी द्वारा जप्त कर पुलिस अभिरक्षा हेतु थाना दिगौड़ा में रखा गया। इसके पश्चात जांच में पुनः एक ट्रैक्टरट्रॉली जॉन डियर मॉडल में रेत खनिज का बिना अभिवाहन पास अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। मौके पर वाहन चालक संजू प्रताप वृंदावन लोहार निवासी सैराई द्वारा खनिज अमले को देखकर ट्रैक्टर ट्राली को लिधौरा रोड पर तेजी से भगाया गया परंतु खनिज अमले द्वारा लगभग 2 किलोमीटर पीछा करके ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा गया। वाहन चालक द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन के मालिक गजेंद्र ठाकुर निवासी सैराई है। दोनों वाहनों के अवैध परिवहन प्रकरण तैयार कर निराकरण हेतु कलेक्टर महोदय के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
खनिज अमले में सहायक खनिज अधिकारी कुलदीप जैन सिपाही महेंद्र बुंदेला, पुष्पेंद्र खरे तथा ड्राइवर राजेश चढार शामिल रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel