बृजमनगंज विकास खंड में बुधवार को पूरे दिन बारिश के बावजूद पांच बजे के बाद दो ग्राम पंचायतों में मनरेगा में पुरानी फोटो अपलोड कर फर्जी हाजिरी लगाए जाने के मामले में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने पर बीडीओ ने संबंधित रोजगार सेवक को स्पष्टीकरण का नोटिस जारी कर दिया।
बुधवार को पूरा दिन बारिश के बावजूद चार बजे तक बृजमनगंज ब्लाक में मनरेगा हाजिरी शून्य था पांच बजते ही दो गांव में 164 हाजिरी, आठ बजे तक खडखोड़ी व राजमंदिर कला मे 52 व रात 11 बजे के बाद खरहरवा में 63 लोगों के सुखी पुरानी फोटो अपलोड कर फर्जी हाजिरी लगाई गई। बीडीओ सच्चिदानंद शुक्ला ने बताया कि संबंधित रोजगार सेवक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए समय से पहुंच कर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।
खबर का असर दो रोजगार सेवक को जारी हुआ नोटिस
Follow
Published on: 04-07-2024