Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

खाद्य आपूर्ति मंत्री पहुंचे एफसीआई गोदाम, मचा हड़कंप

Follow

Published on: 22-07-2024

रांची (झारखंड)। जब से खाद्य विभाग स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता के पास आया है तब से वह लगातार एक्टिव मोड़ में दिख रहे हैं जिसके चलते आए दिन कोई न कोई घोटाला एफसीआई हो या पीडीएस के बारे में बन्ना गुप्ता के नजर में घोटाला या गलतियां पकड़ी जा रही है। इसी क्रम में आज बोकारो में बोकारो हवाईअड्डा के पास स्तिथ एफसीआई गोदाममें खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता का काफिला पहुँचा तो पूरे गोदाम परिषर में खलबली मच गई।

क्या बाबू क्या मज़दूर सभी के चेहरे पर हवाइयां उड़ती साफ नजर आयी। कारण भी है पहली बार कोई मंत्री इस तरह औचक निरीक्षण में पहुंचा जो की खाद प्रबंधक या मजदूरों के सोच से बाहर के बात थी lखाद्य आपूर्ति मंत्री औचक निरीक्षण को एफसीआई गीदम पहुँचे तो पहली निरीक्षण में ही गड़बड़ियां साफ नजर आ गई, तश्वीरों में आप साफ देख सकते है तमाम इंतज़ाम के बावजूद चावल की बोरिया बारिश मेंभींगती नजर आ रही थी ।

वही मंत्री ने गोदाम में रखे अनाज का स्टॉक मापी का आदेश देते हुए जब स्टॉक मिलान वास्ते स्टॉक रजिस्टर की मांग की तो उसे भी गायब पाया तो मंत्री जी का पारा चढ़ गया उंन्होने कहा कि स्टॉक रजिस्टर घर मे रखने के लिए रखी गई है क्या?

मामला तब और गर्मा गया जब मौके पर पहुँची महिला पी डी एस दुकानदार ने मंत्री जी शिकायत करते हुए कहा कि उसे कई महीनों से राशन का अनाज नही मिला है, मंत्री ने तुरंत इस मामले की जाँच के आदेश दिए है।

मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गोदाम में गड़बड़ी तो साफ झलक रही है पूरे मामले की जांच की जाएगी, साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग में गड़बड़ियां चल रही है अब जाँच मुझे कराना पड़ रहा है। जाँच में दोषी पाए गए किसी को बक्सा नही जाएगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel