Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

खेल महाकुंभ की सफलता को लेकर सांसद ने किया तैयारी बैठक!

Published on: 17-12-2023

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

खेल महाकुंभ की सफलता को लेकर सांसद ने किया तैयारी बैठक!

बस्ती। जनपद स्तरीय सांसद खेल महाकुंभ प्रतियोगिता को लेकर रविवार को हरैया, विक्रमजोत और परशुरामपुर ब्लाक की बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी 20 दिसंबर से शुरू होने वाले सांसद खेल महाकुंभ की सफलता को लेकर चर्चा की गई।
सांसद हरीश द्विवेदी ने बीते 10 दिसंबर को संपन्न हुए ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महाकुंभ की सफलता को लेकर सभी कार्यकर्ता और कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आयोजन को जिस तरह से आप सभी ने संपन्न कराया वह काबिले तारीफ है और हम आशा करते हैं कि जिला स्तर की महाकुंभ प्रतियोगिता को भी आप सब सफल बनायेंगे। खेल का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में सभी विजेता खिलाड़ियों को और निबंध तथा चित्रकला में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बस के माध्यम से उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचाया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को बस में ही भोजन की व्यवस्था रहेगी। निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता 20 दिसंबर को ही कराई जाएगी। ब्लॉक स्तर के खिलाड़ियों की जो सूची जिला पर भेजी जाएगी उसमें किसी भी तरह का बदलाव संभव नहीं होगा जिनका नाम सूची में रहेगा वही खिलाड़ी खेल सकेंगे।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख योगेंद्र सिंह, प्रमुख विक्रमजोत केके सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि परशुरामपुर श्रीश पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी हरैया सुशील कुमार पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी हरैया बड़कऊ वर्मा, राम सिंगार ओझा, लाल बहादुर सिंह, मोहम्मद शहजाद, वरुण सिंह, गिरजेश बहादुर सिंह, राम सागर वर्मा, विवेक कान्त पाण्डेय, सर्वदेव सिंह, अरविंद सिंह, डेविड सिंह, सत्यराम वर्मा, राकेश सिंह, देव दीपक पाण्डेय, अमरचंद वर्मा, संदीप सिंह, अखिलेश सिंह, हरी सिंह, ऋषि सिंह, सूर्यकांत द्विवेदी, प्रेम सागर, राधेश्याम, नीरज शुक्ल, दीपक पाण्डेय, रवि गुप्ता, मार्शल तिवारी, अंकुर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel