Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

गरीब एवं असहाय लोगों को वितरित किया गया 251 जोड़ी चप्पल!

Published on: 14-01-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

गरीब एवं असहाय लोगों को वितरित किया गया 251 जोड़ी चप्पल!

  • गरीब एवं असहाय की सेवा करना हमारा मुख्य लक्ष्य – सुनील कुमार यादव
  • नशा छोड़ो.. समाज से नाता जोड़ो – वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद थाना दुबौलिया बस्ती

दुबौलिया बस्ती– बस्ती जिले के विकासखंड दुबौलिया के अंतर्गत ग्राम मनिकरपुर में गोपियापार फाउंडेशन ट्रस्ट एवं त्रिवेणी मानव उद्यमिता विकास संस्थान द्वारा 251 जोड़ी चप्पल का वितरण किया गया । गोपियापार फाउंडेशन ट्रस्ट की संरक्षक श्रीमती सीता यादव एवं चेयरमैन सुनील यादव ने 251 जोड़ी चप्पल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना दुबौलिया के वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद उपस्थित रहे ।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद ने नशा छोड़ो समाज से नाता जोड़ो का नारा देते हुये आये हुये लोगों को समझाया कि नशा छोड़ने से आर्थिक स्थिति को बहुत अच्छे सुधारा जा सकता है तथा नशे की लत को आसानी से नहीं छोड़ा जा सकता इसके लिये जनपद बस्ती में त्रिवेणी मानव उद्यमिता विकास संस्थान द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र आपकी बहुत मदद करेगा !
नशा मुक्ति केंद्र की परियोजना निदेशक शिल्पा यादव ने नशा मुक्ति का परचा वितरण करते हुये बताया कि कोई भी नशेड़ी व्यक्ति अस्पताल में पहुंच कर या पर्चे पर लिखे नंबर से सम्पर्क कर सकता है जिसमें रोगी को काउंसलिंग द्वारा या एडमिट करके नशे की आदत से दूर किया जायेगा
दुबौलिया विकासखंड के अंतर्गत अनेक ग्राम पंचायतों से आए गरीब एवं असहाय लोगों में गोपियापार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने चप्पल वितरण किया और कहा कि गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा करना हमारा मुख्य लक्ष्य है इसी तरह गरीब और असहाय लोगों की सेवा का क्रम हमेशा चलता रहेगा।
गरीब और असहाय लोगों का चेहरा खिल गया और गोपियापार फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन सुनील यादव को गरीबों की सेवा करने के लिए दुबौलिया ब्लॉक के लोगों ने धन्यवाद दिया । 251जोड़ी चप्पल वितरण में गोकुलपुर ,भेलमापुर ,रानीपुर दुर्वासा , भटपुरवा , सेमरा , नांदेकुआं , जोगीवीर , दरियौना , पकड़ी बरवंड , पकड़ी बरतावर , पूरेभूप , जमुआर पाण्डेय , वरसांव आदि गांव के बुजुर्ग महिला, पुरुष एवं बच्चे सम्मिलित थे ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel