Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के स्थाई कर्मी कल्लू रायकवार के सेवा निवृत्त होने पर आयोजित हुआ विदाई समारोह

Published on: 01-06-2024

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के स्थाई कर्मी कल्लू रायकवार के सेवा निवृत्त होने पर आयोजित हुआ

विदाई समारोह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग में हम सभी एक परिवार के अभिन्न सदस्य – बीएस यादव दमोह। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग जिला दमोह कार्यालय में स्थाई कर्मी के पद पर पदस्थ कल्लू रायकवार के शासकीय सेवा से सेवा निवृत्त होने पर सम्मान समारोह एवं विदाई समारोह का आयोजन ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग दमोह में कार्यपालन यंत्री बीएस यादव, सहायक यंत्री अनुग्रह सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री बीएस यादव के साथ विभाग के समस्त कर्मचारी एवं सहयोगियों ने कल्लू रायकवार के लिए तिलक लगाया, फूल माना पहनाकर एवं शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री बीएस यादव ने कल्लू रायकवार के शासकीय सेवा सेवा निवृत्त होने पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा है कि जैसा कि सभी को विदित है कि 62 साल की शासकीय सेवा से सभी को सेवा निवृत्त होना है लेकिन कल्लू रायकवार ने 33 साल की शासकीय सेवा में कल्लू भाई पूरी तरह फिट है। उनका व्यक्तित्व इस तरह कि वह कभी भी किसी काम को टालने का नहीं सोचते। मैंने 14 साल लगभग दमोह में देखा है जिस गति से कल्लू रायकवार ने शासकीय सेवा की है वह अविस्मरणीय है। आज के दौर में हमारे लिए मन से खुश रहना चाहिए हमारे लिए पता है कि हम कितना कार्य कर रहे हैं परेशान होने के बाद भी लेकिन चेहरे पर थकान नहीं झलकनी चाहिए। यदि हम मन से खुश नहीं रहेंगे तो परेशान जीवन भर रहेंगे। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग हमारा एक परिवार है। जिसे हम सभी को साथ लेकर चलना है। सहायक यंत्री अनुग्रह सिंह ने कहा कि कल्लू रायकवार ने जिस तरह अपनी शासकीय सेवा के 33 साल पूर्ण किए हैं वह अविस्मरणीय है। उनका जो अनुभव था वह आज के दौर के नये कर्मचारियों को नहीं रहता है। निश्चित रूप से कल्लू रायकवार की सेवा निवृत्त होने से हमारे विभाग को कमी खलेगी लेकिन ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग परिवार का हिस्सा कल्लू रायकवार कल भी थे और वह आज भी रहेंगे वह स्थाई कर्मी के पद से सेवा निवृत्त हुए हैं। लेकिन उनका स्थान हमारे ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग परिवार में सदा रहेगा।

उपयंत्री अमित अहिरवार ने कल्लू रायकवार की सेवा निवृत्त होने पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि हमारे विभाग में हमारे विभाग के जो मुखिया हैं। कार्यपालन यंत्री बीएस यादव जी जो हमेशा ही सभी कर्मचारियों और सहयोगियों के लिए जिस तरह साथ लेकर चलते हैं वह काबिले तारीफ है यह हम सभी का सौभाग्य है कि श्री यादव जी के साथ कार्य करने का अवसर मिला। कल्लू रायकवार जैसे व्यक्ति हमारे विभाग की शान है यह वो कर्मचारी हैं जो पूरे कार्यालय का वातावरण सकारात्मक बनाते हैं। उनकी सेवा निवृत्त पर हम सभी कर्मचारी उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस दौरान ठेकेदार यूनियन संघ से राजेश तिवारी, अमित बजाज गोलू ने भी संघ की तरफ़ से कल्लू रायकवार के उज्जवल भविष्य कि कामना कर अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन बड़े बाबू नारायण चक्रवर्ती, डाटा एंट्री ऑपरेटर अनुराग सोनी एवं आभार सहायक ग्रेड -03 राजीव लोचन चौबे के द्वारा व्यक्त किया गया।

इस दौरान प्रमुख रूप से ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री बीएस यादव, सहायक यंत्री अनुग्रह सिंह, उपयंत्री अमित अहिरवार, सहायक ग्रेड -02 पी.सी. सोनी, नारायण चक्रवर्ती, सहायक ग्रेड -03 सुरेन्द्र सिंह ठाकुर,राजीव लोचन चौबे, सत्यम चौरसिया, डाटा एंट्री ऑपरेटर अनुराग सोनी,भरत शुक्ला, स्थाई कर्मी प्रदीप कुमार खरे, श्री मदन प्रसाद रिछारिया, बृजकिशोर बर्मन,श्याम सुन्दर तिवारी,रमेश अहिरवार तानसिंह लुनिया,आऊट सोर्स कर्मचारी राजकुमार रजक, शासकीय ठेकेदार राजेश तिवारी अमित बजाज,मोंटी रैकवार,सैफ खान, दीपक शर्मा सहित प्रमुख जन मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन उपरांत डीजे की धुन पर शासकीय बाहन से स्थाई कर्मी कल्लू रायकवार के लिए उनके निज निवास मुकेश नायक कॉलोनी तक सम्मान सहित विदाई दी गई जहां पर कल्लू रायकवार के परिजनों ने पुष्प वर्षा कर अगवानी की इस कल्लू रायकवार के परिजनों सहित स्थानीय लोगों की गरिमामय मौजूदगी रही।

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग परिवार में सदा रहेगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel