Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ग्राम पंचायत असनहरा में गांव की समस्या,गांव में समाधान के तहत लगा चौपाल!

Published on: 09-02-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

ग्राम पंचायत असनहरा में गांव की समस्या,गांव में समाधान के तहत लगा चौपाल!

  • चौपाल में सभी विभाग के अधिकारियों द्वारा सुनी गई जन समस्याएं
  • ग्राम प्रधान राम धीरज के विकास कार्यों की चौपाल में हुई सराहना

कप्तानगंज बस्ती– बस्ती जिले के विकासखंड गौर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत असनहरा में प्रशासन जनता के द्वार के अन्तर्गत गांव की समस्या गांव में समाधान का आयोजन ग्राम पंचायत में हुआ । ग्राम पंचायत चौपाल के मुख्य अतिथि प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल ने चौपाल कार्यक्रम का किया शुभारंभ किया । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायतों में गांव की समस्या, गांव में समाधान के तहत चौपाल लगाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों के ज्यादा से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण करना है । चौपाल के माध्यम से ग्रामवासियों की समस्याओं का निस्तारण होने से गांव वासियों को घर बैठे बिना किसी खर्च के सुविधा मिल रही है । चौपाल में ग्राम पंचायत असनहरा के ग्रामवासियों ने अपनी-अपनी समस्याओं के संबंध में शिकायत किया । कुछ समस्याओं का निस्तारण संबंधित विभाग द्वारा कर दिया गया और कुछ जनसमस्याओं का निस्तारण जल्द ही करने का आश्वासन संबंधित विभाग द्वारा दिया गया । तेज तर्रार जिला अधिकारी आंद्रा वामसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राजस्व संबंधी विवादों का निस्तारण राजस्व चौपाल लगाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं क्योंकि ग्राम पंचायतों में अधिकतर विवाद राजस्व संबंधी रहते हैं । चौपाल में ग्राम प्रधान राम धीरज के द्वारा ग्राम पंचायत में किये गये विकास कार्यों की सराहना हुई । और ग्राम प्रधान राम धीरज ने समस्त ग्राम वासियों से इसी प्रकार ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की गयी । ग्राम चौपाल में पशु चिकित्सा विभाग , पंचायत विभाग , सिचाई विभाग , राजस्व विभाग , कृषि विभाग से अंजनी यादव ,बाल विकास विभाग , आदि सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे । ग्राम पंचायत चौपाल में खंड विकास अधिकारी , प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल , एडीओं पंचायत श्याम बिहारी , सचिव आरती सिंह , ग्राम प्रधान राम धीरज , प्रधान प्रतिनिधि गौतम , प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय असनहरा , रोजगार सेवक निशा देवी , पंचायत सहायक मुकेश कुमार समेत अन्य कर्मचारी एवं समस्त ग्रामवासी चौपाल में उपस्थित रहे ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel