Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ग्राम पंचायत मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ कल्याणकारी योजनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला

Follow

Published on: 10-07-2024

माननीय विधायक, जुगसलाई, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, पी.डी- आई.टी.डी.ए समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी व पंचायत जनप्रतिनिधि हुए शामिल

जमशेदपुर (झारखंड)। रविंद्र भवन सभागार में ग्राम पंचायत मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ कल्याणकारी योजनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ माननीय विधायक, जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री पंकज, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, पी.डी- आई.टी.डी.ए श्री दीपांकर चौधरी दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

माननीय विधायक, जुगसलाई ने कहा कि राज्य सरकार पीएम आवास से वंचित लोगों के लिए अबुआ आवास योजना लाई है, सही लाभुक तक योजना का लाभ पहुंचे यह सुनिश्चित करायें । राशन वितरण में तय मात्रा से कम वितरण के मामले पर त्वरित कार्रवाई हो । जनहित में जनप्रतिनधियों की शिकायत पर प्रखंड प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई करे।

राज्य सरकार संवेदनशीलता से कार्य कर रही है, सभी वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है विशेषकर 200 यूनिट फ्री बिजली, 21-50 वर्ष की महिलाओं के लिए 1000 रू की प्रोत्साहन राशि का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को योजना से जोड़ने में सभी की जिम्मेवारी है, जनप्रतिनिधि इसपर विशेष ध्यान दें।

इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि सभी योजनाओं का लाभ लाभुकों तक कैसे सुगमता और पारदर्शिता से पहुंचे इस दिशा में समेकित प्रयास की जरूरत है। उन्होंने पंचायत सचिव एवं मुखियागण से क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनने तथा प्रतिदिन पंचायत सचिवालय को समय पर खोलते हुए आने वाले व्यक्तियों का शिकायत सुनकर उनका समाधान करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि विभागों के द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं को गति देते हुए समयसीमा के अंदर पूर्ण कराने में सहयोग करें। लाभुकों द्वारा आवेदन किए जमा किए जाने के बाद लाभ पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगे।

अबुआ आवास प्राप्त करने वाले लाभुकों को शौचालय निर्माण की राशि भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । उन्होंने यह भी कहा कि राशन सही समय पर मिले, पेंशन से कोई योग्य लाभुक वंचित नहीं रहे, ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं का चयन अविलंब किया जाए तथा प्रत्येक गांव में 5-5 योजनाओं पर काम हो, 15 में वित्त आयोग की राशि खर्च करें ।

जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, पीडी आईडीटीए ने भी अपने विचार रखे तथा जनहित में योजनाओं के क्रियान्वयन में आपसी समन्वय पर बल दिया । मौके पर उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए मुखियागण, पंचायत सचिव, जल सहिया, कंप्यूटर ऑपरेटर को सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर एडीएम (एसओआर), निदेशक एनईपी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, डीईओ, डीएसई, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel