Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य के गठन व बैठक के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

Published on: 15-09-2023

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के न्याय पंचायत दुरावल कला में 15 सितम्बर 2023 को ग्राम पंचायत बरहदा के पंचायत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

जिसमें न्याय पंचायत अंतर्गत ग्राम बरहदा, दुरावल, गौरी शंकर, सोना, बनौरा, ओरगाई ओरौली, उमरीखुर्द, कतवारिया, बगदरी खुर्द, अरंगी, पवर के ग्राम प्रधान व ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कर समिति के गठन और उनके कार्यदायित्वो के बारे में बताते हुए बच्चो के हित में कैसे कार्य करना है पर चर्चा किया गया।

उक्त प्रशिक्षण में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा बताया गया की ग्राम स्तर व वार्ड स्तर पर समिति का गठन किया गया है जिसमे ग्राम प्रधान अध्यक्ष होते है आंगनवाड़ी सदस्य सचिव, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, ग्राम पंचायत अधिकारी, आशा, ए.एन.एम. दो सम्मानित अभिभावक एवं दो बच्चे सदस्य होते है। प्रत्येक त्रैमासिक ग्राम स्तर पर इसकी बैठक की जाएगी।

जिसमे बच्चो के प्रति हिंसा, दुर्व्यवहार, उत्पीड़न, बाल यौन शोषण बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति बाल तस्करी जैसे मुद्दों पर चर्चा कर उन्हे रोकने का प्रयास किया जाएगा साथ ही बताया गया की हमारे जनपद में चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 संचालित हो गई है अगर कोई बच्चा संकटग्रस्त दिखता है तो तत्काल उसकी सूचना 1098 पर दे ताकि समय पर बच्चे को सहायता प्रदान किया जा सके।

जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक द्वारा बताया गया कि जिला बाल संरक्षण अधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी न्याय पंचायत पर समस्त प्रधानो एवं ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के सदस्यगण को समिति गठित करने एवं बाल अधिकार संरक्षण के प्रावधानों के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया जायेगा।

महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण का समापन किया गया। उक्त प्रशिक्षण में जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ. आर. डब्ल्यू. शेषमणि दूबे, ग्राम प्रधान, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, सफाईकर्मी सहित कुल 42 लोग उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel