Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

चतरा लोकसभा अंतर्गत पड़ने वाले पांकी विधानसभा के लिये मतदान सामग्री लेकर डिस्पैच सेंटर से रवाना हुए मतदान कर्मी

Follow

Published on: 19-05-2024

कुल 326 बूथों पर 322063 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

पलामू (झारखंड)। चतरा लोकसभा अंतर्गत पड़ने वाले पांकी विधानसभा के कुल 326 बूथों के लिये रविवार को जिला मुख्यालय स्थित गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज के परिसर से सभी मतदान सामग्री लेकर मतदानकर्मियों को रवाना किया गया।पांकी विधानसभा के लिये प्रतिनियुक्ति कर्मी सुबह 7 बजे से ही केंद्र पर पहुंच गये थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन,पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, ईवीएम/वीवीपैट कोषांग के नोडल पदाधिकारी रवि आनंद, सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी जावेद हुसैन पांकी विधानसभा के सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रीति किस्कू की देख-रेख में वितरण कार्य शुरू हुआ।

रविवार को जी.एल.ए कॉलेज में पांकी विधानसभा के लिये बनाये गये काउंटर पर कई तरह के कागजी प्रक्रियाओं के मिलान के पश्चात मतदानकर्मियों को मतदान सामग्री देकर अपने-अपने बूथों के लिये रवाना कर दिया गया।

पोलिंग पार्टी के साथ सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस बल को भी टैग किया गया था।चतरा लोकसभा के पांकी में सोमवार को होने वाले मतदान में कुल 326 बूथों पर 322063 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें महिला मतदाता 156679 व पुरुष मतदाता 165384 शामिल हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel