Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

चहनियां क्षेत्र के पलिया स्थित श्री नेहरू आदर्श औद्योगिक उ.मा.विद्यालय चंदौली के संस्थापक प्रबंधक स्व.कामता पाण्डेय जी की पुण्यतिथि मनाई गई।

Follow

Published on: 18-01-2024

जिला संवाददाता मोहम्मद रफीक।
चहनियां क्षेत्र के पलिया स्थित श्री नेहरू आदर्श औद्योगिक उ.मा.विद्यालय चंदौली के संस्थापक प्रबंधक स्व.कामता पाण्डेय जी की पुण्यतिथि मनाई गई।
शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले व सभी के दिलों पर राज करने वाले, फक्कड़ स्वभाव,समाज सेवी, शिक्षा के अमर अलख जगाने वाले स्व.पंडित कामता पाण्डेय जी का जन्म 25/04/1913 को चंदौली जिले के चहनियां विकास खंड के अंतर्गत ग्राम चकई पोस्ट बल्लीपुर में हुआ। शुरू से ही पाण्डेय जी सरल व फक्कड़ स्वभाव के व्यक्ति थे। शिक्षा व संस्कार आपको विरासत में मिला था। आपका प्रयास शिक्षा को एक अलग दिशा व दशा देना ही मुख्य सिद्धांत था इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए आपने पलिया स्थित एक इंटरमीडिएट कालेज खोला जिससे क्षेत्र वासियों को शिक्षा के लिए जगह जगह भटकना न पड़े। आपके पढ़ाए प्रेरणा से प्रेरित होकर सैकड़ों लोग शिक्षक पदों पर आसीन हुए।आप अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ते चले गए,युग बढ़ता गया कारवां जुड़ता रहा । आपने आजाद भारत के लिए बहुत प्रयास किया निबंध लिखें, शिक्षा के माध्यम से लोगों के मन में आजादी क्या होती है इससे रूबरू कराया।
शिक्षा की अलख जगाते लोगों शिक्षित करते 17/01/2010 को आपका स्वर्गवास हो गया।
इस मौके पर उपस्थित जयश्याम त्रिपाठी (विधानसभा सकलडीहा प्रत्याशी बसपा)जी ने कहा कि ऐसे महान पुरुष कभी मरतें नहीं अपितु हम सभी लोगों के दिलों में बसें रहते हैं।आज का दिन सभी लोगों के लिए संकल्प का दिन है जो शिक्षा की लौ पाण्डेय जी ने जलाई हैं ,उसे हम सभी को हमेशा-हमेशा के लिए जीवंत रखना होगा।हम सभी लोगों को समाज और शिक्षा हित में कार्य करने की शपथ लेनी होगी।वे अपने कार्यों व प्रयासों से समाज में अपनी छाप छोड़ गए हम सभी लोगों को ऐसे महापुरुष के रास्ते पर चलकर देश को मजबूत करने का प्रण लेना चाहिए।
इस मौके पर आलोक पाण्डेय (प्रबंधक नेहरू आदर्श औद्योगिक उ.मा. विद्यालय पलिया चंदौली), आलोक चंद्र मिश्र (प्रधानाचार्य,,)दीना नाथ पांडेय, धर्म राज पाण्डेय,रामराज पाण्डेय, हंसराज, सुधीन्द्र पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय, अमित पांडेय,सोनू पाण्डेय,आशु पाण्डेय, रामसेवक सोनकर,आशिष गौरव, विरेन्द्र सिंह, सोनू तिवारी (राहुल इंटरनेशनल कालेज)राहुल मिश्रा, रमेश मिश्रा, इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel