Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

चुनाव प्रभािवत करने का लगाया पूर्व मंत्री ने आरोप, शासन सत्ता के दबाव में किया जा रहा माहौल खराब

Follow

Published on: 19-10-2023

चुनाव प्रभािवत करने का लगाया पूर्व मंत्री ने आरोप, शासन सत्ता के दबाव में किया जा रहा माहौल खराब

टीकमगढ़। जिला मुख्यालय की विधानसभा सीट से कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह बुन्देला के निज निवास पर गुरूवार की सुबह असम पुलिस की एक टीम लेकर कोतवाली नगर निरीक्षक आनंद राज पहुंचे। जैसे ही पूर्व मंत्री ने खाकी वर्दीधािरयों को अपने निवास परिसर में देखा तो उन्होंने उनसे यहां आने का कारण जाना इसके उपरांत असम पुलिस ने असम प्रदेश के किसी मामले में जांच करने का उल्लेख किया इसके उपरांत यादवेन्द्र सिंह ने अपने सारे मकान की जांच करने की अनुमति दी। बताया गया है कि हालांकि जांच में सही तथ्य नहीं मिलने पर कोतवाली पुलिस सहित असम पुलिस को वेरंग लौटना पड़ा। यह सारा मामला घंटो तक जारी रहा इस दौरान काफ़ी संख्या में पूर्व मंत्री के समर्थक उनके निवास पर एकत्रित हुए।
असम प्रदेश की किसी कोर्ट के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके घर की तलाशी लेना है। इस बात पर कांग्रेस प्रत्याशी यादवेन्द्र सिंह बुन्देला ने सहमति जताते हुए कहा कि वह शासन के निर्देशाें का पालन करते हैं आपकी टीम बेहिचक घर की तलाशी ले सकती है। उनका सहयोग टीम के साथ है। घंटाें तक पुलिस की टीम यादवेन्द्र सिंह के निवास की संपूर्ण जानकारी एकत्रित करती रही इसके बावजूद भी टीम को यहां से कोई तथ्य नहीं मिला तो उसे अपने प्रदेश के लिए खाली हाथ लौटना पड़ा।
अपना पल्ला झाड़ने प्रत्याशी के पुत्र से की पूछतांछ : असम पुलिस से आए सीआईडी इंस्पेक्टर उत्तम डोले ने अपना पलड़ा झाड़ने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी यादवेन्द्र सिंह के पुत्र युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शास्वत सिंह बुन्देला से पूछतांछ की सीआईडी इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के आधार पर जांच में सहयोग के लिए शास्वत का मोबाइल, पेनकार्ड और आधार कार्ड जब्त किया है। वहीं इस मामले में यादवेन्द्र सिंह बुन्देला का कहना है कि प्रदेश एवं केन्द्रीय भाजपा नेतृत्व उनका चुनाव प्रभावित करना चाहता है इसकी रणनीति पूर्व से तैयार थी इसी सोची समझी साजिश के तहत यह सारा कृत्य संपादित किया जा रहा है। जिससे उनका परिवार सहमा हुआ है वह और उनका परिवार चुनाव प्रचार करने में सोच समझकर दिशा तय करेंगे हमारे साथ विधानसभा  क्षेत्र की जनता है उनसे राय शुमारी की जाएगी। जनता से बातचीत के उपरांत आगामी कार्यक्रम तय किया जाएगा।
पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय संगठन हुई बात : नवीन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन साहू इस सारे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह बुन्देला के निवास पहुंचे और उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में भाजपा की दमनकारी नीति चल रही है इसी दमनकारी नीति का शिकार टीकमगढ़ प्रत्याशी को बनाया जा रहा है। उनकी बात राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के समस्त नेताओं से हो चुकी है। टीकमगढ़ जिले की सभी सीटें कांग्रेस जीतने जा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को प्रत्याशियों का टोटा है इससे भयभीत होकर वह ऐसी कार्यवाही करा रही है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel