Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

चोरी के मामले में पूंछतांछ के लिए लाया आरोपी अस्तौन चौकी से भागा

Follow

Published on: 01-03-2024

चोरी के मामले में पूंछतांछ के लिए लाया आरोपी अस्तौन चौकी से भागा
शौच के लिए बोलकर गया और खिडक़ी से कूंदकर हुआ फरार
टीकमगढ़। अपराधियों के मामले में पुलिस किस कदर चौकन्नी है, इसका अंदाजा पुलिस चौकी अस्तौन में हुई घटना को लेकर ही लगाया जा सकता है। वैसे जिले में पुलिस के हाथों से अपराधियों के भागने की यह कोई पहली घटना नहीं है। कैदियों को लाते-ले जाते एवं थाना एवं चौकियों में पुलिस को चकमा देकर भागने वालों की संख्या कम नहीं है। यहां अस्तौन पुलिस चौकी से आरोपी के भागने की घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैली हुई है। हालांकि पुलिस अब आरोपी की खोजबीन करने में हवा में हाथ पांव चलाने में लगी है। बताया गया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अस्तौन पुलिस चौकी से चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी के भागने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अरविंद अहिरवार नामक युवक को एक दिन पहले चोरी के मामले में पूंछतांछ के लिए पकड़ा था। शुक्रवार को आरोपी चौकी में बने शौचालय में टॉयलेट के बहाने गया और खिडक़ी से भागकर फ रार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। चौकी प्रभारी राहत खान ने बताया कि हजूरी नगर गांव से पुलिस ने चोरी की पूछतांछ के मामले में अरविंद अहिरवार उम्र 25 साल को पकड़ा था। आरोपी से चोरी के मामले में पूंछतांछ की जा रही थी। इसी दौरान वह टॉयलेट के बहाने चौकी में बने शौचालय में गया। जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो संतरी ने दरवाजा खोल कर देखा। इस दौरान पता चला कि आरोपी टॉयलेट के ऊपर बनी खिडक़ी से कूंदकर भाग गया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी तुरंत कोतवाली थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फि लहाल कोतवाली, देहात थाना पुलिस के साथ चौकी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बताया गया है कि आरोपी का दिमाग कितना शातिर है, इसका अंदाजा घटना को देखकर ही लगाया जा सकता है। चौकी से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर भाग निकलना अपने आप में पुलिस की असफलता को दर्शाता है।
लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई-
पुलिस अधीक्षक रोहित काशबानी ने बताया कि घटना के दौरान भागे आरोपी अरविंद अहिरवार निवासी हजूरी नगर के खिलाफ धारा 224 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही अस्तौन पुलिस चौकी में पदस्थ लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस संबन्ध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel