Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

छत्तीसगढ़ी फिल्म “दंतेला” में अपने अभिनय का प्रदर्शन करते नजर आएंगे टीकमगढ़ के डॉक्टर कार्तिक सोनी।

Follow

Published on: 18-04-2024

छत्तीसगढ़ी फिल्म “दंतेला” में अपने अभिनय का प्रदर्शन करते नजर आएंगे टीकमगढ़ के डॉक्टर कार्तिक सोनी।

छत्तीसगढ़ी फिल्म “दंतेला” में अपने अभिनय का प्रदर्शन करते नजर आएंगे टीकमगढ़ के डॉक्टर कार्तिक सोनी जो की जड़िया मार्ग, पठा दरवाजा में निवास करते महेश प्रसाद सोनी के पुत्र हैं। पेशे से दन्त चिकित्सक हैं उन्होंने  पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंसेज एंड आयुष यूनिवर्सिटी रायपुर छत्तीसगढ़ से बी. डी. एस की पढ़ाई की, रायपुर में बतौर डॉक्टर मरीजों का उपचार कर रहे हैं।
फिल्म में गांव के लड़के सरजू का किरदार निभा रहे हैं। अपने हुनर से टीकमगढ़ जिले का नाम रौशन कर रहे हैं।
“डॉक्टरी के साथ कर रहे हैं पैशन को फॉलो।”
डॉक्टर कार्तिक सोनी को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था वे पहले भी कई नुक्कड़ नाटक, ड्रामा, थिएटर में अपनी एक्टिंग से सभी के दिल जीत चुके हैं। कॉलेज में भी पढ़ाई के दौरान उन्होंने कई नाटकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन व डायरेक्शन किया है।
अरिहान फिल्म्स के तले बन रही “दंतेला” फिल्म 21 जून 2024 को 6 भाषाओं (छत्तीसगढ़ी, हिंदी, उड़िया, भोजपुरी, तमिल और तेलगु) में रिलीज़ होने जा रही है। छत्तीसगढ़ में बनने वाली ज्यादातर फिल्मों के ट्रेंड से थोड़ा हटकर है। फिल्म हारर, कॉमेडी और ड्रामा से परिपूर्ण है। पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म की कहानी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के छोटे से गांव चरचरी की है, जहां केवल लाल पानी, ही निकलता है। फिल्म लेखक और निर्देशक डॉ। शांतनु पाटनवार हैं।
फिल्म में अन्य कलाकार एवरग्रीन विशाल, डॉ राज दीवान, राया डिंगोरिया, ज्योत्सना, वीना सेन्द्रे, अनिल सिन्हा, अमन सागर , साथ नजर आएंगे
आगे बताते हैं कि यह एक क्षेत्रीय सिनेमा का युग है। छत्तीसगढ़ी सिनेमा बड़े ग्रोथ का अनुभव कर रहा है, जहां बॉलीवुड और साउथ मूवीज को टक्कर देने वाली फिल्में बन रही हैं। इसी तरह के अवसर मिलने पर, बुंदेलखंडी सिनेमा को भी आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इससे बुंदेलखंड में नए रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी, साथ ही बुंदेलखंड के प्रतिभावान कलाकारों को अपना हुनर प्रदर्शित करने का एक मंच मिलेगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel