Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जगरुकता कार्यक्रम में महिलाओं को पोषक तत्वों की दी गई जानकारी

Published on: 31-01-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग अपने सामुदायिक दायित्वों के प्रति सदैव सजग रहा है। इसी क्रम में हिण्डाल्को रेणुकूट के नगरीय बस्ती में अनेकों अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहें है। हिण्डाल्को के मुखिया एन. नागेश के मार्गदर्शन में एंव ग्रामीण विकास विभाग प्रमुख अविजीत के नेतृत्व मे रेणुकूट नगरीय बस्ती की महिलाओं के लिए न्युट्रीशन एंव साफ-सफाई पर आधारित जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हिण्डाल्को, रेणुकूट के मनोरंजनालय हॉल में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को हिण्डाल्को के प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि हरी सब्जियों को कैसे काटना और बनाना चाहिए जिससे उनमें उपस्थित पोषक तत्व नष्ट ना हो। उन्होंने बताया कि चावल को भगोना में बनाकर उससे निकाला हुआ माड़ फेंकना नहीं चाहिए तथा भिगोए हुए चना के पानी को भी फेकना नहीं चाहिए बल्कि इन्हें पीना चाहिए क्योंकि इनमें पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होती है जो हमारे पाचन एवं स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। उन्होंने महिलाओं को विटामिन-ए युक्त पदार्थ के बारे में भी जानकारी दी जिनका सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने पानी में घुलनशील व वसा में घुलनशील पदार्थ के बारे में जानकारी दी और दिन में एक घंटा व्यायाम करने की सलाह दी जिससे शरीर का ब्लड सरकुलेशन सही रहे जो हमें बहुत सारी बीमारियों से बचा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि उपरोक्त उपायों से नसों की जकड़न और ब्लड प्रेशर से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में रेणुकूट एवं आस-पास की 83 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं को साफ-सफाई के उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई और प्रत्येक महिला को एक-एक साबुन वितरीत किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में उध्वी पारिख, रेखा मिश्रा एंव ग्रामीण विकास विभाग की पूरी टीम का सरानीय योगदान रहा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel