Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जनता की खुशी का पूरा ध्यान रखा है भाजपा ने: अविरल अमिताभ

Follow

Published on: 14-12-2023

एक तीर – तीन निशाने

जनता की खुशी का पूरा ध्यान रखा है भाजपा ने: अविरल अमिताभ जैन

मध्यप्रदेश की राजनीति में श्री मोहन यादव जी का मुख्यमंत्री बनना सभी के लिए आश्चर्य की बात है फिर चाहे वो विपक्ष हो या भाजपा का सत्ता पक्ष। वैसे भी भाजपा तो कठोर और नए परिणामों को लाने बाली पार्टी रही है और यही बो कारण है जिसकी वजह से एक लंबे समय के लिए भाजपा को सत्ता से दूर नहीं किया जा सकता है। जहां दूसरे राजनैतिक दल परिवार या सामंत बाद में फस जाते है बही भाजपा बड़ी ही आसानी से इन सभी मुस्किलो को दर किनार कर सूर्य की तरह दमकने लगती है। एक आम व्यक्ति को कैसे खास बनाना हैं ये भाजपा से अच्छा कोई नही जानता है। कल तक जिस व्यक्ति के बारे में न राजनैतिक गुरु और न ही मीडिया अनुमान लगा पा रही थी बही आज एसे व्यक्ति को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया गया है। मोहन यादव का नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर एक पंक्ति बड़ी चर्चित हुई की “मामा का वध, मोहन ने किया, ये है मध्यप्रदेश की कृष्णलीला”, ये एक पंक्ति मध्यप्रदेश की राजनीति में बहुत कुछ स्पष्ट करती है की जनता भाजपा के इस निर्णय से कितनी खुश है। मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने से वर्तमान की राजनीति के चाणक्य श्री नरेंद्र मोदी और श्री अमित शाह ने एक तीर से तीन निशाने लगाए है। पहला निशाना भाजपा कार्यकर्ता को ध्यान में रखते हुए लगा है। जहां लंबे समय से चली आ रही संगठन में एक रुपता को बदला है इससे भाजपा के हर कार्यकर्ता में एक नया जोश आया है। अब हर भाजपा कार्यकर्ता को जो ये सोचने लगा था की भाजपा कॉरपोरेट पार्टी हो गई है अब उसको उम्मीद है की हर एक छोटा कार्यकर्ता का भविष्य कही है तो भाजपा में ही है क्यों की जब सभी मंझे हुए नेताओ को छोड़कर नए मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव जी का नाम आता है तो सब कार्यकर्ता को आस आती है की भाजपा में आज भी लोकतंत्र है और यहां सबको मौका मिलता है। मोहन यादव का परिचय न केवल भाजपा बल्कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता को भी ऊर्जा देता है की कभी इन संगठन में कार्य करने बाला कल का मुख्यमंत्री बन सकता है। भाजपा ने दूसरा निशाना लंबे समय से सत्ता में रहने के कारण सत्ता विरोधी लहर को शांत करते हुए लगाया है और ये आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुत ही ज्यादा सकारात्मक सिद्ध होगा। इस कदम से प्रदेश की बो जनता भी भाजपा के साथ आ गई है जिसको भाजपा से खुशी है लेकिन शिवराज का चहरा पसंद नही था और इसी के साथ साथ अब जनता को एक नई उम्मीद भी मिली है की प्रदेश में प्रशासन का जो पहिया चल रहा था उसका अब गियर बदलेगा और भ्रष्टाचार और बनी बनाई व्यवस्था टूटेगी। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में महज 60 वर्ष से कम उम्र के मुख्यमंत्री देकर भाजपा ने तीसरा निशाना युवाओं के विचार को आगे रखते हुए किया है। कम उम्र के मुख्यमंत्री ने ये तय किया है की भाजपा का आला नेतृत्व अपने रहते हुए नई पीढ़ी तैयार करना चाहती है ताकि भाजपा के साथ बो गलती न हो जो कभी कांग्रेस पार्टी के साथ हुई है। इतिहास से सीख लेते हुए भाजपा अभी से नई पीढ़ी तैयार कर रही है उदाहरण के लिए भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री है। अंततः भाजपा ने मध्यप्रदेश को बो सब दिया है जो विकास की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। तीन राज्यों के चुनाव ने भाजपा को अगले दस साल के ईंधन के रूप में जोशीले कार्यकर्ता, नवीन नेतृत्व और नई सोच उपलब्ध करवा दी है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel