Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जनता को डिजीटल नामान्तरण योजना का नहीं मिल रहा लाभ ,भाजपा नेता विकास यादव मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत

Follow

Published on: 03-07-2024


जनता को डिजीटल नामान्तरण योजना का नहीं मिल रहा लाभ
भाजपा नेता विकास यादव मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत

विगत वर्ष सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव पश्चात प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डाॅ0 मोहन यादव ने शपथ लेते हुए समाज के सभी वर्गों एवं किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले घोषणा की थी कि किसी भी मकान, जमीन, प्लाॅट एवं कृषि भूमि के विक्रय उपरान्त जिला पंजीयक कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार तुरन्त ही डिजिटल नामान्तरण की प्रति क्रेता को सौंप दी जायेगी। किन्तु मुख्यमंत्री जी की इस योजना को छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी टीकमगढ़ जिले में प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण इस तरह के डिजिटल नामान्तरण योजना का लाभ जिले की जनता को नहीं मिल पा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा नेता विकास यादव ने कहा है कि इसकी शिकायत जिले के प्रवास पर आ रहे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डाॅ0 मोहन यादव से की जायेगी। उन्होंने आगे बताया कि अवैध काॅलोनियों पर कार्यवाही तो दूर रेरा एवं टाउन एण्ड कम्पनी प्लानिंग से अधिकृत काॅलोनियों में भी यह नामान्तरण प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। जिला पंजीयक कार्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों रजिस्ट्री हो रही हैं जिनकी जानकारी एकत्रित कर शासकीय अधिकारियों के एजेन्ट सक्रिय हो जाते हैं और वह खरीददारों से संपर्क कर नामान्तरण प्रक्रिया के लिये सुविधा शुल्क की मांग करते हैं। सुविधा शुल्क देने के बाद भी नामान्तरण हो पाता है। भाजपा नेता विकास यादव ने इस पर गहरी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा है कि आगामी 05 जुलाई को मुख्यमंत्री के जिला प्रवास के दौरान उन्हें इन अनियमित्ताओं की पूर्ण जानकारी देकर कार्यवाही की मांग करेंगें।

भवदीय
विकास यादव

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel