Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के कार्यकारिणी के साथ जिला उपायुक्त और एसएसपी ने की बैठक

Follow

Published on: 03-04-2024

छठ व्रत धारियों और अखाड़ा समितियों के समक्ष उत्पन्न होने वाली समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया जिला प्रशासन ने

जमशेदपुर (झारखंड)। आज जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल व वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के साथ जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के कार्यकारिणी की बैठक उपायुक्त सभागार में आयोजित हुई।

इस बैठक में जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के मुख्य संरक्षक अभय सिंह ने जिला प्रशासन और रामनवमी अखाड़ा समितियां के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया ताकि पूरे शहर में शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी महोत्सव का समापन किया जा सके। बैठक में उपस्थित जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह ने जमशेदपुर शहर में आयोजित होने वाले रामनवमी महोत्सव के तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए महोत्सव के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर बिंदुवार तरीके से जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवाया।

उन्होंने विसर्जन घाट को पहले से बेहतर बनाने, विसर्जन घाट में प्रकाश की व्यवस्था ताकि नदी घाटों में अखाड़ा समितियां को परेशानी ना हो, नदी घाट पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था करने, विसर्जन रूट के दौरान पेड़ो की झूलती डालियों को हटाने, विसर्जन रूट को बेहतर बनाने के लिए सड़क की मरम्तिकरण एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से विसर्जन रूट के अगल-बगल बैरिकेटिंग करने का आग्रह किया।

वहीं दूसरी तरफ उपायुक्त महोदय ने कहा कि सभी समस्याओं को समय रहते दूर कर लिया जाएगा और उन्होंने जमशेदपुर केंद्रीय समिति से कहा कि आप लोग सभी रामनवमी अखाड़ा समितियों को आश्वस्त कीजिए कि जिला प्रशासन उनकी सारी बातों को ध्यान में रखकर कार्य करेगी साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू है मैसेज जाना चाहिए की सभी अखाड़ा समिति शाम होते ही विसर्जन कर ले और देर रात तक तेज आवाज में साउंड सिस्टम का प्रयोग ना करें किसी भी अखाड़ा समिति को बेवजह पुलिस परेशान नहीं करेगी साथ ही सभी अखाड़ा समितियों को सकारात्मक सहयोग करेगी।

आज बैठक में जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की ओर से अभय सिंह मुख्य संरक्षक, पन्ना सिंह जधेल संरक्षक, उमेश सिंह संरक्षक, ललन द्विवेदी संरक्षक, अरूण सिंह अध्यक्ष, नितिन चंद्र त्रिवेदी कार्यकारी अध्यक्ष, शंकर रेड्डी उपाध्यक्ष, दीपक यादव उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश सिंह उपाध्यक्ष, विजय तिवारी उपाध्यक्ष, मोहन साव उपाध्यक्ष, उतम दास सचिव, प्रवीण सेठी महासचिव, मनोज बाजपेई उपाध्यक्ष, कन्हैया यादव सचिव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel