Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जरूरतमंदों में किया कंबल वितरण!

Published on: 22-12-2023

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

जरूरतमंदों में किया कंबल वितरण!

बस्ती/ भीषण ठंड में गरीब, बुजुर्ग व बेसहारा की जरूरतों को पूरा करना एक पुनीत कार्य है। इसमें समाज के लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। यह बातें विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी रणवीर सिंह ने युवा विकास समिति बस्ती द्वारा अक्षय शक्ति वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से बनकटी विकास खंड के थरौली ग्राम पंचायत में जरूरतमंदों को कंबल वितरण के दौरान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। उन्होंने इस दौरान करीब 40 कंबल जरूतमंदो में बांटा। विशिष्ठ अतिथि वीवाईके में कार्यक्रम अधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे। सर्दी के इस मौसम में गरीबों को गर्म कम्बल वितरण करना सच्ची मानव सेवा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील पांडेय ने कहा कि यह कम्बल हर उस गरीब व बुजुर्गों के लिए जीवन दायिनी साबित होगा जिनके पास ठण्ड से बचने का और कोई उपाय नही है। इस गलन भरी ठंड में कंबल वितरण से बड़ा पुनीत कार्य कुछ नहीं हो सकता। युवा विकास समिति के सचिव बृहस्पति कुमार साल भी पांडेय ने बताया कि अक्षय शक्ति वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. नारायण एबी अय्यर जी के सहयोग से इस साल यह कंबल उपलब्ध कराया गया था। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। ग्राम प्रधान पार्वती देवी सभी का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के कार्यों की सराहना की। भोजपुरी गायक अमरेश पांडेय ने भी आयोजकों का हौसला बढ़ाया।
इस मौके पर सुनीता यादव, संगीता यादव, माधुरी, सचिंद्र शुक्ल, धर्मेंद्र, सहित जरूरतमंद ग्रामीण मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel