Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं विशेष डीएलआरसी की बैठक सम्पन्न– प्रयागराज से अभिषेक गुप्ता

Published on: 15-09-2023

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं विशेष डीएलआरसी की बैठक सम्पन्न– प्रयागराज से अभिषेक गुप्ता

जिलाधिकारी ने बैंकों में विभिन्न योजनाओं से सम्बंधित लम्बित आवेदन पत्रों को निर्धारित समयसीमा में निस्तारित करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं विशेष डीएलआरसी की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सर्वप्रथम लीड बैंक मैनेजर बैंक आफ बड़ौदा ने एजेण्डा का बिन्दुवार विवरण प्रस्तुत करते हुए जिले की प्रगति से कमेटी के सभी सदस्यों को अवगत कराया। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने स्टेट बैंक, बैंक आॅफ बड़ौदा का सीडी रेशियो लक्ष्य के सापेक्ष कम पाये जाने पर दोनों बैंको के सम्बंधित अधिकारियों को प्रगति में तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सम्बंधित विभागों एवं बैंको के अधिकारियों को समन्वय बनाकर प्रगति लाये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला समन्वय अधिकारी स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
 जिलाधिकारी ने संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए खराब प्रगति पाये जाने वाले बैंको के शाखा प्रबन्धकों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने बैंकों में विभिन्न योजनाओं से सम्बंधित लम्बित आवेदन पत्रों को निर्धारित समयसीमा में निस्तारित करते हुए पात्र लोगो को लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना से सम्बंधित बैंको में लम्बित आवेदन पत्रों की प्रगति ठीक न पाये जाने पर सभी बैंको को लम्बित आवेदन पत्रों को शीघ्रता के साथ निस्तारित कराये जाने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी बैंको को निर्धारित समय सीमा के अंदर लक्ष्य को प्राप्त किए जाने का निर्देश दिया है।     जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ की समीक्षा करते हुये कहा कि सभी बैंक निर्धारित लक्ष्यों को समय रहते पूरा करें। पीएम स्वानिधि में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़ाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर एलडीएम सहित बैंको के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel