Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार व्यस्क बी.सी.जी टीकाकरण को लेकर आयोजित हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक

Follow

Published on: 14-06-2024

जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन समेत पंचायत राज, समाज कल्याण, शिक्षा विभागीय पदाधिकारी, एमओआईसी रहे मौजूद, सभी बीडीओ वी.सी से जुड़े

जुलाई से सितंबर माह तक चलेगा टीकाकरण कार्यक्रम, उप विकास आयुक्त ने टीकाकरण के रूपरेखा को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने तथा इसके लिए जुलाई माह में शुरू होने वाले व्यस्क बी.सी.जी टीकाकरण अभियान को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई ।

जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी एमओआईसी समेत अन्य स्टेक होल्डर बैठक में उपस्थित रहे वहीं सभी बीडीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

बैठक में व्यस्क बीसीजी टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि टीबी मरीजों की पहचान करने एवं उन्हें टीबी रोग से बचाव हेतु बीसीजी टीका दिया जाना है इसके लिए जिले के अलग-अलग संभावित क्षेत्र जहां वर्तमान में टीबी मरीज इलाजरत हैं अथवा उन क्षेत्रों जहां लोगों के टीबी रोग से पीड़ित होने की संभावना है को चिन्हित कर बृहद रूप से सर्वे किया जाना है। सर्वे के उपरांत चिन्हित व्यक्तियों को 1 जुलाई से बीसीजी का टीका दिया जाएगा।

जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि भारत में जन्म के समय या जीवन के पहले साल के भीतर बच्चों को बीसीजी दी जाती है। यही टीका व्यस्कों को लगाया जाएगा, उन्होने हेड काउंट सर्वे पर बल देते हुए पंचायत जनप्रतिनिधियों की ओर से हरसंभव सहयोग को लेकर आश्वस्त किया।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि वर्तमान में टीबी का इलाज संभव है, वहीं सदर अस्पताल सहित अन्य सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क दवाईयां भी उपलब्ध हैं। इसके बावजूद जागरूकता के अभाव में कुछ लोग टीबी से ग्रसित होने के बाद स्वास्थ्य केन्द्र तक नहीं पहुंच पाते जिन्हें चिन्हित करना उद्देश्य है। उन्होने सर्वे पर विशेष बल देते हुए बताया कि ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक में भी टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर पूरी रूपरेखा बना लें। सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य सभी संबंधित विभागों को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत किए जाने वाले सर्वे में अपना योगदान देते हुए गंभीरता पूर्वक कार्यों की निगरानी करने तथा सफलतापूर्वक सर्वे संपन्न कर 18 वर्ष से अधिक आयु के वैसे सभी व्यक्ति जिन्हें टीबी होने की संभावना हो अथवा उनमें किसी प्रकार का कोई लक्षण दिखाई दे चिन्हित करने का निर्देश दिया।

1 जुलाई 2024 से शुरू होने वाले व्यस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान के तहत व्यापक जन जागरूकता फैलाने तथा लोगों के बीच किसी भी प्रकार की भ्रांति को दूर करते हुए चिन्हित किए गए लोगों का बीसीजी टीकाकरण सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। सिविल सर्जन को टीकों के रखरखाव हेतु सुदृढ़ व्यवस्था रखने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिया गया ।

1 जुलाई से शुरू होने वाले एडल्ट बीसीजी टीकाकरण अभियान के तहत 18 साल से अधिक उम्र के 6 श्रेणियों के व्यक्तियों को लगाया जाएगा। इसमें जिन व्यक्तियों को पहले टीबी की बीमारी हुई हो, टीबी मरीजों के सम्पर्क में रहने वाले व्यक्तियों, 60 साल और उससे अधिक के बुजुर्ग, कुपोषित वयस्क, धूम्रपान करने वाले व्यक्ति तथा मधुमेह के मरीजों को बीसीजी का टीका लगाया जाएगा।

मधुमेह रोग से पीड़ित व्यक्ति जिनका बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 18 से कम हो, वैसे व्यक्ति जिन्होंने विगत 5 वर्षों में अपना टीबी का इलाज कराया हो तथा वर्तमान में स्वस्थ हों उन्हें बीसीजी का टीका लगाया जाएगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel