Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जमशेदपुर सदर प्रखंड से तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय पेंशन शिविर का किया शुभारंभ, उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि रहे मौजूद

Follow

Published on: 21-02-2024

जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, गुब्बारे उड़ाकर शिविर के सफल आयोजन का दिया सन्देश

सभी प्रखंडों में बीडीओ एवं सीओ के नेतृत्व में आयोजित हुआ पंचायत स्तरीय शिविर

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की पहल पर जिले में तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 20-22 फरवरी तक आयोजित इस पंचायत स्तरीय शिविर का शुभारंभ जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा जमशेदपुर सदर प्रखंड परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन कर किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सीओ श्री मनोज कुमार, बीडीओ सुधा वर्मा, जिला परिषद सदस्य श्रीमती कविता परमार, प्रखंड प्रमुख पानो सोरेन, उप प्रमुख शिवलाल हांसदा, पंसस किशोर कुमार सिंह उपस्थित रहे ।

इस मौके पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि 20 से 22 फरवरी तक आयोजित पंचायत स्तरीय कैम्प में ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण अपना आवेदन जमा करें । उन्होने बताया कि 22 फरवरी के बाद भी प्रखंड कार्यालयों में आवेदन स्वीकार किए जाएंगे लेकिन उसका इंतजार नहीं करें, प्रखंड के पदाधिकारी और कर्मी आपके पंचायत आकर आवेदन जमा करा रहे हैं तो इस अवसर का लाभ उठायें । इस तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय शिविर में ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य है।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया राज्य सरकार द्वारा उम्र सीमा में परिवर्तन करते हुए मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत अब 50-60 वर्ष आयुवर्ग की सभी महिलाओं समेत अनुसूचित जनजाति (ST) तथा अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के व्यक्तियों को पेंशन योजना का लाभ दिया जायेगा।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि सभी प्रखंडों के पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि एक भी योग्य लाभुक योजना का लाभ लेने से वंचित नहीं रहे जाएं। उन्होने आवेदन को भरने में ग्रामीणों का सहयोग करने, जरूरी दस्तावेज की सही सही जानकारी देने की बात कही । साथ ही समयबद्ध रूप से प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी कर ऑनलाइन इंट्री कराने का निर्देश दिया जिससे लाभुकों को योजना का लाभ तत्काल दिलाया जा सके।

तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय शिविर के पहले दिन लगभग 300 आवेदन प्राप्त हुए। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी बीडीओ, सीओ के साथ आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में आगामी दो दिनों के शिविर को लेकर ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को योजना के संबंध में जागरूक करते हुए आवेदन प्राप्त किए जाने के निर्देश दिए । पंचायत शिविर का समय 12:00 बजे मध्यान्ह से 4:00 बजे अपराह्न तक होगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel