Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आम जनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना, प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया

Follow

Published on: 02-03-2024

साथ ही करवाई से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध करने का निर्देश भी दिया

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुना तथा यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। जनता दरबार में गोविंदपुर क्षेत्र से अपनी फरियाद लेकर पहुंचे व्यक्ति ने बताया कि सार्वजनिक रास्ते और पानी के पाईप को अतिक्रमण कर लागातार अवैध निर्माण किया जा रहा है।

इस मामले पर विगत महीने में कोर्ट द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश पारित हुआ था परंतु किसी भी प्रकार की कोई करवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से अवैध निर्माण फिर से किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में उक्त स्थल पर तीन बार धारा-144 लागू की गई थी साथ ही उक्त व्यक्ति पर FIR भी दर्ज करवाई गई थी पर उक्त व्यक्ति द्वारा बिना किसी डर-भय के लगातार अवैध निर्माण किया गया जा रहा है।जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने तत्काल अनुमंडल पदाधिकारी को मामले की जांच करते हुए उचित करवाई करने का निर्देश दिया।

सोनारी क्षेत्र की महिला ने बताया कि परिवार के भरण पोषण के लिए रोटी सब्जी का ठेला घर के सामने लगाती हैं, इसके जरिए परिवार में वो अकेली आय सृजन करने में सक्षम थी। पर कुछ व्यक्तियों द्वारा ठेला हटाने के लिए लगातार डराया धमकाया जा रहा है। साथ ही उक्त व्यक्तियों द्वारा सोनारी थाना में उनके विरुद्ध झुठी शिकायत दर्ज की गई है तथा अलग अलग तरीके से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने अपने आवेदन में ठेला लगाने की अनुमति प्रदान करने की बात कही है जिससे वो अपने परिवार का भरण पोषण कर पाए। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने संज्ञान में लेते हुए उनको SHG से जुड़ने की बात कही। उन्होंने कहा की मिलने वाली सहायता राशि से वो अन्य वयवसाय के विकल्प भी देख सकती हैं। साथ ही उन्होंने इस मामले की जांच कर नियमानुसार इसका निदान हेतु आश्वस्त किया।

जनता दरबार में जन समस्याओं से जुड़े अन्य मुद्दे भी फरियादियों ने जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के समक्ष रखा जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होने फरियादियों को यथोचित कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने सम्बंधित पदाधिकारिओं को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों के निराकरण से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन ससमय जिला मुख्यालय में उपलब्ध किया जाए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel