Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी बैंकों के जिला समन्वयक के साथ आहूत की गई बैठक

Follow

Published on: 02-03-2024

10 लाख रू. या इससे ज्यादा के कैश ट्रांजेक्शन होने पर व्यय लेखा कोषांग को सूचित करने का दिया गया निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला अंतर्गत सभी बैंकों के जिला समन्वयक के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर बैंक प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देशा दिया गया । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि बैंक यह सुनिश्चित करेंगे कि बाह्यय स्त्रोत एजेंसियों / कंपनियों से नकदी ले जानेवाली गाड़ियां किसी भी परिस्थिति में बैंक की नकदी के अतिरिक्त किसी अन्य पक्ष की नकदी अपने साथ वाहन में नहीं रखेंगे।

बाह्यय स्त्रोत एजेंसी / कंपनी के पास बैंकों द्वारा जारी पत्र/दस्तावेज इत्यादि होने चाहिए जिसमें उन्हें बैंकों द्वारा दी गई नकदी की विवरणी एवं किसी प्रयोजन हेतु राशि उपलब्ध कराया गया है (जैसे-एटीएम मशीनों में भरने / अन्य शाखाओं अथवा बैंकों में रखने आदि) का उल्लेख होगा। बाह्यय स्त्रोत एजेंसियों / कंपनियों के कार्मिक (जो नकदी ले जाने वाली गाड़ी के साथ जा रहे हैं) के पास संबंधित एजेंसी द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र उपलब्ध रहना चाहिए। साथ ही निर्वाचन प्रकिया के दौरान प्रतिनियुक्त किए गए उड़नता दल / स्थैतिक निगरानी दल के द्वारा इन गाड़ियों को रोका जाता है तो उनके द्वारा सत्यापन किया जायेगा।

बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि 10 लाख रू या इससे ऊपर का कैश ट्रांजेक्शन किसी बैंक खाता में हो तो इसकी सूचना व्यय लेखा कोषांग को दें। निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित लोकसभा चुनाव संपन्न कराने में सभी से सहयोग की अपील की गई। बैठक में बताया गया कि चुनाव लड़नेवाले अभ्यर्थियों के द्वारा नया बैंक एकाउंट खोला (बैंक/पोस्ट ऑफिस / कॉपरेटिव बैंक) जाना है। यह बैंक खाता अभ्यर्थी के नाम से अथवा उसके निर्वाचन अभिकर्ता के साथ संयुक्त रूप से हो सकता है।

संबंधित बैंक के द्वारा प्राथमिकता देते हुए उस व्यक्ति का खाता खोला जायेगा। साथ ही चुनाव प्रकिया के दौरान अभ्यर्थी / उसके अभिकर्ता के द्वारा उक्त खाते से किये जानेवाले ट्रांजेक्शन (withdraw/deposit) में बैंक के द्वारा प्राथमिकता दिया जायेगा।

इसके अलावा बैठक में ESMS और cVIGIL एप के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ESMS) से किस प्रकार चुनाव में अनैतिक गतिविधियों पर राकथाम लगाया जा सकता है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई ।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, परियोजना निदेशक आईटीडीए, एसडीएम धालभूम समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel