Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने शहरी निकायों के साथ बैठक किया, शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाने के संदर्भ में निर्देशित किया

Follow

Published on: 02-03-2024

आगामी 4 मार्च से सोशल मीडिया पर चलने वाले 3 दिवसीय #IamVerifiedVoter अभियान में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

मतदाताओं को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के लिए मैराथन, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता शपथ, सोशल मीडिया कैंपेन, रेडियो जिंगल, कॉन्सर्ट, प्रतियोगिता आदि नियमित रूप से आयोजन हेतु निर्देशित किया

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने शहरी निकाय के साथ बैठक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर दिया जोर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने शहरी निकायों के साथ बैठक कर शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव के मद्देनजर शहरी क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम चलाने के संदर्भ में नगर निकायों को निर्देशित किया इस क्रम में व्यक्तिगत एवं सामुहिक प्रयासों के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश के अनुसार कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम सघन तरीके से संचालित करने की जरूरत बताई, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत को बढ़ाया जा सकें।

बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि स्वीप कैलेंडर बनाकर उसके तहत आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जाएं। जिसमें लोगों को वोट के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न स्टेक होल्डरर्स के साथ समनवय एवं भागीदारी बढ़ाने को कहा। साथ हीं रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिल कर मैराथन, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता शपथ, सोशल मीडिया कैंपेन, रेडियो जिंगल, कॉन्सर्ट, प्रतियोगिता आदि कराया जाए ताकि मतदान के दिन शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा सकें।

इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु उपायुक्त ने सभी अर्बन बॉडीज को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने आगामी लोक सभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदाताओं को मताधिकार के उपयोग सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से सफाई मित्रों को अम्बेस्डर की भुमिका में लोगों के घर-घर तक चुनावी भागीदारी का संदेश मतादाताओं के पहुंचने का निर्देश दिया।

सफाई मित्र घर घर जाकर लोगों को मताधिकार के बारे में जागरूक करेंगे और वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा स्वीप का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है, मजबूत लोकतंत्र में प्रत्येक जन की भागीदारी अनिवार्य है। इसके लिए यह आवश्यक है कि सभी पात्र मतदाता मतदान करें ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत को बढ़ाया जा सकें।

उन्होंने कहा कि यूनिक, इनोवेटिव कार्य योजना बनाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को आयोजित करते हुए आमजनों को मताधिकार के महत्व को बताएं। उन्होंने कहा कि दुकान की थैलियों में, अपार्टमेंट्स के लिफ्ट में, स्टीकर इत्यादि जैसे अन्य माध्यमों से वृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता संबंधित संदेश का प्रचार किया जाए। निर्वाचन से कुछ हफ्ते पहले से साफ सफाई अभियान पर्व की तैयारी की भांति ही किया जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी की भूमिका एवं सहभागिता महत्वपूर्ण है इसलिए सभी बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा ले एवं लोगों को भी प्रेरित करें कि ज्यादा से ज्यादा लोग वोट करें।

साथ ही उपायुक्त ने कहा कि 4 मार्च से अगले तीन दिनों तक आईएमवेरीफाईडवोटर कैंम्पेन चलाया जाएगा इस दौरान मतदाता अपने अपने नाम को मतदाता सूची से सत्यापन करेंगे और अपने मतदान केन्द्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेगें। इससे मतदाता सूची में सुधार करने कराने का मौका मिलेगा। उनहोने इस अभियान में बढ़चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।

बैठक में उप विकास आयुक्त, एसडीएम धालभूम, अपर उपायुक्त समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel