Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, एसडीएम धालभूम ने समाहरणालय से जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Follow

Published on: 16-02-2024

हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर पदाधिकारियों ने अभियान की सफलता को लेकर दिया सन्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय परिसर से जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा ने मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस जागरूकता रथ के माध्यम से 20 से 22 फरवरी तक जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना कैम्प के बारे में आमजनों को जागरूक किया जायेगा।

इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत 50-60 वर्ष आयुवर्ग की महिलाओं समेत अनुसूचित जनजाति (ST) तथा अनुसूचित जाति (SC) के व्यक्तियों को प्रति माह 1000 रुपये की पेंशन प्रदान की जाएगी है। पूर्व में वृद्धा पेंशन योजना 60 वर्ष की आयु के बाद मिलती थी जिसे राज्य सरकार ने अब उक्त लाभुकों के लिए अहर्ता 50 वर्ष कर दिया है।

इस योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए 14 से 19 फरवरी तक जागरूकता रथ के माध्यम से जागरूक किया जायेगा। 20 से 22 फरवरी तक जिले के सभी प्रखंडों में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना कैम्प का आयोजन किया जाना है। इन कैम्पों में पात्र लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने में सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए इन कैम्पों में अवश्य भाग लें।

इस अवसर पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, अपर उपायुक्त श्री रोहित सिन्हा, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्स्ना सिंह, जिला जनसमपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा खलखो तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel