Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परामर्शदात्री समिति (DCC) और बैकों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

Follow

Published on: 26-06-2024

स्कूल व पंचायत भवनों में फाइनेंशियल लिटरेसी क्लब का कैंप आयोजित करने का दिया गया निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैंको की जिला परामर्शदात्री समिति (DCC) और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक(DLRC) बैठक आयोजित की गईं। बैठक में एलडीएम ने वित्तीय वर्ष 2023- 2024 की चौथी तिमाही का वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसमें जानकारी दी गई कि वार्षिक जमा ऋण अनुपात में बैंको ने साल दर साल 49.05 % के विरुद्ध 49.64% की उपलब्धि प्राप्ति की। कुल 8,40,021 प्रधानमंत्री जन धन योजना खाता में से 53555 शून्य राशि में खोला गया और आधार सीडिंग प्रतिशत 88.49% रहा ।

उप विकास आयुक्त ने सरकार केंद्रित योजनाओं के अनुपालन में बैंको को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होने पांच मुख्य बिन्दुओं जैसे की प्राथमिकता क्षेत्र में कृषि ऋण में सुधार, जमा साख में वृद्धि, मुद्रा योजना और PMEGP एवं PMFME योजनाओं में सभी बैंकों को स्वीकृत आवेदनों का शीघ्र ऋण संवितरण सुनिश्चित करने को कहा जिससे जिले का अनुपात और भी बेहतर हो सके। साथ ही उन्होंने अभी चल रहे CITIZENS CHOICE APY कार्यक्रम (05 जून से 31 जुलाई 2024 तक) के सफलतापूर्वक संचालन के निर्देश दिए ।

बैंक अधिकारियों को लंबित/स्वीकृत आवेदन जिसका संवितरण शेष है, सरकारी योजनाओं के आवेदन का यथाशीघ्र निष्पादन करने की बात कही गई। उन्होंने बैंकों को संवेदनशील होकर योग्य लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कुछ बैंकों का प्रदर्शन प्रायोरिटी सेक्टर में काफी कम है जिसमें सुधार की जरूरत बताई गई और शहरी निकाय के सहयोग से फुटपाथ विक्रेताओं के लिए ऋण वितरण कैंप मोड में त्वरित करने का भी निर्देश दिया।

बैंको को बढ़- चढ़कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार से जुड़े लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाने की बात कही गई। सरकार केंद्रित योजनाओं के ऋण के संदर्भ में बैंको से कहा की ऐसे आवेदक जो योजना की बारिकी नहीं समझते है उन्हें उचित जानकारी दें, आवेदनों का रिजेक्शन तर्कसंगत हो। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय के बच्चों के बीच, पंचायत भवन आदि में फाइनेंशियल लिटरेसी क्लब के कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए।

बैठक में डीएम जीआईसी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेन्द्र कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती अल्का पन्ना, आरबीआई, रांची के प्रतिनिधि श्री रोशन कुमार घिरीया, डीडीएम नाबार्ड, एलडीएम समेत आमंत्रित सभी सदस्य, सभी बैंकों के समन्वयक शामिल हुए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel