Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त एवं एसएसपी ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 14-11-2023

महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

घाटों की साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, डेंजर जोन चिन्हितीकरण, विद्युतीकरण, पहुंच पथ मरम्मती, पार्किंग, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गागराई, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, जुस्को के प्रतिनिधि समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा स्वर्णरेखा घाट मानगो पुल, दो मुहानी घाट, कदमा सब स्टेशन घाट, बेली बोधनवाला घाट बिष्टुपुर, बड़ौदा घाट बागबेड़ा, सूर्य मंदिर घाट सिदगोड़ा में घाटों की साफ-सफाई और व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही छठ घाटों को सुरक्षित करने और हर तरह की सुविधा बहाल कराने का निर्देश दिया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके मद्देनजर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होने छठ घाटों की ससमय साफ-सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था, सभी छठ घाट में डेंजर जोन चिन्हित करने एवं बेरिकेडिंग किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी छठ घाटों से नाविक और गोताखोर को टैग करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाएं, छठ घाट की ओर जाने वाले सभी पहुंच पथ की आवश्यक मरम्मतीकरण कार्य ससमय सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया । उन्होंने नगर निकाय, पुलिस, यातायात, विद्युत, आपदा प्रबंधन सहित सभी संबद्ध पदाधिकारियों को आपस में समन्वय सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य ससमय संपन्न करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि छठ घाटों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखी जाए। इसके अलावा सुगम यातायात एवं घाटों पर पार्किंग की व्यवस्था पर भी समुचित ध्यान दें।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छठ महापर्व पर घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी । सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरी है, शाम के अर्घ्य एवं सुबह के अर्घ्य के समय भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा, सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर कुछ रूट को डायवर्ट किया जाएगा जिसे उचित समाचार माध्यमों से श्रद्धालुओं को जानकारी दी जाएगी । पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मी यूनिफॉर्म एवं सादे लिबास में भी तैनात रहेंगे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel